सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Live

MP Budget Session 2026 Live: विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त, सदन कल तक के लिए स्थगित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 16 Feb 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

MP Vidhan Sabha Budget Session 2026 live: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने बीच-बीच में टोकाटाकी कर हंगामा खड़ा किया। इसी बीच अभिभाषण पूरा होने के बाद सदन की कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

MP Assembly Budget Session 2026 Live Update Governor address Vidhan Sabha news in Hindi
मप्र विधानसभा का बजट सत्र आज से - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:53 AM, 16-Feb-2026

राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त, कल तक स्थगित हुई कार्रवाई

अपने अभिभाषण के दौरान राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि 17 दिसंबर 2025 को विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में 12 घंटे तक मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए चर्चा कर महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश ऐसी दहलीज पर खड़े हैं, जिसे केंद्र सरकार ने अमृत काल की संज्ञा दी है। राज्यपाल ने उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण बनने का उल्लेख किया और भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक मध्यप्रदेश को 2 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया गया है।

अभिभाषण के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीच में टोका और नल-जल योजना का मुद्दा उठाया। विपक्ष ने इंदौर में दूषित पानी की समस्या को लेकर भी हंगामा किया। हालांकि राज्यपाल ने बिना रुके अपना अभिभाषण जारी रखा।

अभिभाषण समाप्त होने के बाद उस पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पेश किए जाने की जानकारी दी गई। कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि अभिभाषण के दौरान उन्हें उसकी प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई। इस पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण पढ़ा हुआ माना जाएगा।

राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा कल से शुरू होगी। सदन की कार्रवाई कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

11:13 AM, 16-Feb-2026

विधानसभा की कार्रवाई शुरू

विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरते हुए कहा कि बजट में केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत पर बात होनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश के कर्ज पर श्वेत पत्र लाने की मांग की। साथ ही कहा कि बजट में की गई घोषणाओं और उनकी वास्तविक स्थिति के अंतर को कांग्रेस सदन में उजागर करेगी। पुराने बजट की घोषणाओं पर भी चर्चा होनी चाहिए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तीन आरोपित मंत्रियों को बजट सत्र में बैठने का अधिकार नहीं है। उनका कहना था कि उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि ऐसे मंत्रियों को सदन में न बैठाया जाए। उन्होंने मंत्री विजय शाह का नाम लेते हुए कहा कि इस मुद्दे पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

इस बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा पहुंचे राज्यपाल मंगूभाई पटेल का औपचारिक स्वागत किया गया। इसके कुछ देर बाद वंदे मातरम् के गायन के साथ सदन की कार्रवाई प्रारंभ हो गई है। बजट सत्र के पहले दिन सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस के आसार हैं।

10:44 AM, 16-Feb-2026

MP Budget Session 2026 Live: विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त, सदन कल तक के लिए स्थगित

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज, सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से प्रारंभ होगी। अभिभाषण में राज्य सरकार की नीतियों, आगामी योजनाओं और विकास की प्राथमिकताओं का खाका प्रस्तुत किया जाएगा।

राज्यपाल के संबोधन के बाद सदन में धन्यवाद (कृतज्ञता) प्रस्ताव रखा जाएगा, जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य चर्चा करेंगे। इस दौरान सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर विस्तृत बहस होने की संभावना है।

बजट सत्र के दौरान 18 फरवरी को वित्त मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा प्रदेश का आम बजट पेश करेंगे। इस बीच कांग्रेस ने भी विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है, जिससे सदन में तीखी बहस के आसार हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed