{"_id":"6992cd71bd5f0673fa0a1a49","slug":"video-man-was-stuck-in-the-lift-of-the-family-court-for-one-and-a-half-hours-in-lakhimpur-kheri-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: परिवार न्यायालय की लिफ्ट में डेढ़ घंटे फंसा रहा युवक, पुलिस ने सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: परिवार न्यायालय की लिफ्ट में डेढ़ घंटे फंसा रहा युवक, पुलिस ने सुरक्षित निकाला
लखीमपुर खीरी में सोमवार को परिवार न्यायालय परिसर में उस समय खलबली मच गई, जब सौरभ दीक्षित उर्फ समाधान, तारीख पर अपने वकील से मिलने आए और लिफ्ट में फंस गए। मोहल्ला तीर्थ गोला गोकर्णनाथ के निवासी सौरभ ने बताया कि वह लिफ्ट से ऊपर गए थे और वकील से मुलाकात के बाद जब नीचे आने लगे तो लिफ्ट अचानक नीचे आकर बंद हो गई और दरवाजा नहीं खुला।
करीब डेढ़ घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहने पर उन्होंने जिलाधिकारी को फोन कर सूचना दी और अपने परिचितों को भी जानकारी दी। सूचना मिलते ही जेल चौकी पुलिस और फायर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटना की खबर फैलते ही न्यायालय परिसर में वकीलों और लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में लिफ्ट मरम्मत कर्मचारी चाबी लेकर पहुंचा और बाहर से लॉक खोलकर सौरभ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद लिफ्ट की तकनीकी जांच कराई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।