{"_id":"69927923199d6f518805c580","slug":"mp-weather-today-new-weather-system-activated-rain-likely-in-many-districts-on-february-18-19-daytime-heat-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मौसम का नया सिस्टम सक्रिय, 18-19 फरवरी को कई जिलों में बारिश के आसार, दिन में बढ़ेगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मौसम का नया सिस्टम सक्रिय, 18-19 फरवरी को कई जिलों में बारिश के आसार, दिन में बढ़ेगी गर्मी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 16 Feb 2026 07:28 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश में नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने से 18-19 फरवरी को कई जिलों में बारिश की संभावना है। दिन का तापमान बढ़ेगा, जबकि सुबह-रात हल्की ठंड बनी रहेगी। फरवरी में तीसरी बार मौसम बदलने के आसार हैं।
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की तैयारी में है। उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी सिस्टम का प्रभाव अब ग्वालियर-चंबल और सागर अंचल के साथ उज्जैन संभाग तक फैलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 18 और 19 फरवरी को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और नीमच जिलों में बारिश की संभावना जताई है। भोपाल और इंदौर में बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है।
खरगोन में पारा 34 डिग्री
रविवार को प्रदेश में तापमान का अलग-अलग रूप देखने को मिला। खंडवा और खरगोन में पारा 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। वहीं ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रायसेन, रतलाम, धार, दमोह, मंडला, सागर, सतना, उमरिया और अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया।
रात के समय हल्की ठंड का असर
रात के समय हल्की ठंड का असर बना हुआ है। कटनी जिले के करौंदी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। पचमढ़ी 9.2 डिग्री, कल्याणपुर 9.4 डिग्री और रीवा 9.6 डिग्री पर रहा। बड़े शहरों में इंदौर 11.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि ग्वालियर 11.7, भोपाल 13, उज्जैन 13.5 और जबलपुर 14.3 डिग्री पर दर्ज हुआ।
यह भी पढ़ें-तीन स्वयं प्रकट शिव... सदियों पुरानी आस्था, पहाड़ी से लेकर वट वृक्ष तक शिव का अद्भुत स्वरूप
फरबरी में तीसरी बार होगी बारिश
फरवरी में यह तीसरा मौका होगा जब प्रदेश में बारिश की स्थिति बन रही है। इससे पहले दो बार ओले, बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ाई थी और फसलों को नुकसान पहुंचाया था। प्रभावित इलाकों में प्रशासन ने सर्वे भी कराया था। मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिसका असर मध्य प्रदेश पर भी दिखाई देगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है। फिलहाल सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी, लेकिन दोपहर में गर्मी का असर तेज होता जाएगा।
यह भी पढ़ें-स्वास्थ्य महकमे में उबाल, 16-17 फरवरी को काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन, 24 को भोपाल कूच, जाएंगे हड़ताल
अगले दो दिन का रुख
16 फरवरी को दिन में तापमान और बढ़ेगा, रात भी अपेाकृत गर्म रहेगी।
17 फरवरी को कुछ स्थानों पर सुबह हल्का कोहरा रह सकता है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X