सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News: GPS Tracking Rolled Out for Inmates During Court and Medical Transfers in Central Jail

Narmadapuram News: पेशी पर जाने वाले बंदियों पर जीपीएस की पैनी नजर, जेल में इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकिंग सिस्टम लागू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 12:43 PM IST
Narmadapuram News: GPS Tracking Rolled Out for Inmates During Court and Medical Transfers in Central Jail
नर्मदापुरम केंद्रीय जेल नर्मदापुरम अब तकनीक की क्रांति की मिसाल बन चुकी है। यह देश की पहली ऐसी जेल बन गई है, जहां मेडिकल उपचार या कोर्ट पेशी के लिए ले जाए जाने वाले बंदियों की हर गतिविधि जीपीएस आधारित इलेक्ट्रॉनिक निगरानी प्रणाली के माध्यम से ट्रैक की जा रही है। दो साल की मेहनत और परीक्षण के बाद जेल प्रशासन ने इस उच्च तकनीक ट्रैकिंग सिस्टम को प्रायोगिक तौर पर लागू भी कर दिया है। इस ट्रैकिंग सिस्टम को EPTS नाम दिया गया है।

दरअसल प्रदेश में हर साल 25 से 50 बंदी पुलिस या जेल गार्ड की निगरानी से फरार हो जाते हैं। कई बार बंदियों ने हथकड़ी छुड़ाकर भागने की घटनाएं अंजाम दी हैं, जिससे जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं। इन्हीं घटनाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि इस इलेक्ट्रॉनिक निगरानी प्रणाली के लागू होने के बाद पेशी या अस्पताल ले जाए जाने वाले बंदियों की गतिविधियों पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जा रहा है और फरारी की संभावना लगभग शून्य हो गई हैं। 

EPTS डिवाइस सिम आधारित जीपीएस तकनीक पर काम करती है और सीधे सैटेलाइट से जुड़ी रहती है। इससे बंदी की लाइव लोकेशन लगातार सर्वर और पंजीकृत मोबाइल पर अपडेट होती रहती है। डिवाइस को बंदी के हाथ या पैर में सुरक्षित रूप से बांधा जाता है।

इस प्रणाली के माध्यम से बंदी कब चला, कब रुका, कितनी रफ्तार से आगे बढ़ा और कितनी दूरी तय की, इसका पूरा रिकॉर्ड देखा जा सकता है। यदि बंदी किसी वाहन का उपयोग करता है तो वाहन के स्टार्ट और बंद होने की जानकारी भी प्रशासन को तुरंत मिल जाती है। डिवाइस से छेड़छाड़ या बैटरी समाप्त होने पर तुरंत अलर्ट मैसेज और अंतिम लोकेशन सिस्टम में दर्ज हो जाती है। पूरा ट्रैक रिकॉर्ड हिस्ट्री में सुरक्षित रखा जाता है, ताकि जांच या समीक्षा के लिए उपयोग किया जा सके।

मूल डिवाइस का वजन मात्र 150 ग्राम है। इसे सुरक्षित और तोड़फोड़ से बचाने के लिए 2 मिमी मोटी मेटल शीट का कवर लगाया गया है, जिससे कुल वजन लगभग 400 ग्राम हो जाता है। यह डिवाइस वाटर प्रूफ और शॉकप्रूफ है तथा न्यूमेरिक लॉक कोड से सुरक्षित है। बैटरी बैकअप 9 से 10 दिन तक चलता है और इसकी अनुमानित कीमत 4 से 10 हजार रुपये प्रति यूनिट है।

ये भी पढ़ें: Vidisha News: रोजगार के झांसे में महाराष्ट्र ले जाई गईं महिला मजदूर, 5 महिलाओं और 4 बच्चों सकुशल रेस्क्यू

जेल अधीक्षक संतोष सोलंकी और सहायक जेल अधीक्षक हितेश बंडिया के मार्गदर्शन में इस प्रणाली का प्रायोगिक परीक्षण पहले स्टाफ पर किया गया। परीक्षण में डिवाइस ने हर चाल, गति, रुकावट और लाइव लोकेशन सहित सभी पैरामीटर को सटीक रूप से रिकॉर्ड किया। सफल परीक्षण के बाद अब इसे प्रायोगिक तौर पर बंदियों पर लागू भी कर दिया गया है। 

सिस्टम लागू होने के बाद केंद्रीय जेल नर्मदापुरम देश की पहली जेल बन चुकी है, जहां बंदियों पर सैटेलाइट आधारित इलेक्ट्रॉनिक निगरानी प्रभावी रूप से लागू है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम केवल जेल सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे फरारी की घटनाओं पर रोक लगेगी और प्रशासन को वास्तविक समय का सटीक डेटा मिलेगा।

अधिकारियों के अनुसार यह डिवाइस जेल स्टाफ के लिए भी बेहद मददगार है। अब किसी बंदी के अस्पताल या कोर्ट जाने पर स्टाफ को लगातार उसके स्थान की जानकारी मिलती रहती है, जिससे निगरानी और नियंत्रण आसान हो गया है। किसी भी संभावित फरारी की स्थिति में प्रशासन के पास तुरंत कार्रवाई का अवसर रहता है।

भविष्य में इस प्रणाली को और उन्नत बनाने की योजना है। डिवाइस के साथ सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन में डैशबोर्ड तैयार किया गया है, जहां से बंदियों की हर गतिविधि, अलर्ट, बैटरी स्टेटस और लोकेशन को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। इस प्रणाली से न केवल बंदियों की निगरानी सुनिश्चित हुई है, बल्कि जेल स्टाफ का काम भी अधिक सटीक और सुरक्षित हो गया है। जेल प्रशासन ने इसे सुरक्षा में तकनीक का बड़ा कदम बताया है और उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में अन्य जेलें भी इस मॉडल को अपनाने के लिए प्रेरित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

टी-20 विश्व कप: भारत की जीत पर कानपुर में मना दीपावली जैसा जश्न

15 Feb 2026

कानपुर: रास्ते पर झूल रही बिजली विभाग की लापरवाही की केबल, हादसे को दे रही दावत

15 Feb 2026

कानपुर: मंधना पचोर की सीसी सड़क पर पटिया टूटने से खुला चैंबर बना मुसीबत

15 Feb 2026

लखनऊ: टी-20 मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया, हजरतगंज चौराहे पर मना जश्न; भारत माता जिंदाबाद के लगे नारे

15 Feb 2026

Dehradun: भारत रंग महोत्सव में मिशन सिल्क्यारा नाटक का हुआ मंचन

15 Feb 2026
विज्ञापन

करनाल में भारत की जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया जश्न

15 Feb 2026

IND vs PAK: टी20 में भारत की पाकिस्तान पर जीत का दून में जश्न, बना सुपर संडे, वीडियो

15 Feb 2026
विज्ञापन

Ujjain News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर किए श्री महाकालेश्वर के दर्शन

15 Feb 2026

भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया, रिंकू सिंह के होम ग्राउंड पर आतिशबाज़ी छोड़ते और नाचते क्रिकेट प्रेमी

15 Feb 2026

Ratlam News: शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गढ़कैलाश महादेव का 11 लाख के नोटों से किया शृंगार

15 Feb 2026

तीन मोहल्लों में फटी पाइप लाइन, जलभराव

15 Feb 2026

Budaun News: महाशिवरात्रि पर आयोजित हिंदू सम्मेलन में शामिल हुए हजारों लोग

15 Feb 2026

फरीदाबाद: कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में एमआरईआई और एकॉर्ड हॉस्पिटल की धमाकेदार जीत

15 Feb 2026

ट्रैक पर सिर रखकर अधेड़ ने मालगाड़ी से कटकर दी जान

15 Feb 2026

VIDEO: लोहाघाट में महाशिवरात्रि पर भव्य झांकी निकली

15 Feb 2026

VIDEO: लोहाघाट में महिलाओं की खड़ी होली आयोजित

15 Feb 2026

बुर्काधारी तमन्ना के कांधे पर सजी शिव की कांवड़, महाशिवरात्रि पर किया जलाभिषेक

15 Feb 2026

Bageshwar: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी शिव की नगरी बागनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

15 Feb 2026

VIDEO: स्पोर्ट्स क्लब के मैत्री मैच में चंपावत स्टेडियम की टीम 6-1 से विजयी

15 Feb 2026

VIDEO: कालीचौड़ मंदिर में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु

15 Feb 2026

लखनऊ: 15 हजार समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ सपाई हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी

15 Feb 2026

आठ दिन से लापता प्रधान का मिला शव, गायब थी एक आंख, कटा था पैर का अंगूठा

15 Feb 2026

VIDEO: रामनगरी में शिव की अनोखी बारात देखने उमड़ा हुजूम, भूत व अघोरी की वेशभूषा में थिरके बराती

15 Feb 2026

Sukma News: नक्सली हिड़मा को 'शहीद' बताकर उसके अस्थियों पर कर्मकांड करने पहुंचे तेलंगाना के पूर्व विधायक थाती

15 Feb 2026

VIDEO : कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर महाआरती का आयोजन

15 Feb 2026

VIDEO: शिवरात्रि पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह

15 Feb 2026

VIDEO: बरसाना की गलियों में होली का उल्लास, निकली पहली चौपाई, जमकर उड़ा गुलाल

15 Feb 2026

मनौती, मोहब्बत और महादेव: बुर्के में कांवड़ और शिवलिंग पर जलाभिषेक, संभल में आस्था की नई तस्वीर

15 Feb 2026

बुर्के में कांवड़ लाईं तमन्ना ने संभल के क्षेमनाथ तीर्थ पर किया जलाभिषेक

15 Feb 2026

बिलासपुर में लगे हर-हर महादेव के जयकारे, किया जलाभिषेक

15 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed