{"_id":"6a55b3df1f985ab20507db07","slug":"man-beaten-to-death-with-sticks-in-bahadurgarh-accused-dumped-the-body-in-bushes-on-beri-road-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में डंडो से पीटकर व्यक्ति की हत्या: आरोपियों ने बेरी रोड पर झाड़ियों में फेंका शव, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहादुरगढ़ में डंडो से पीटकर व्यक्ति की हत्या: आरोपियों ने बेरी रोड पर झाड़ियों में फेंका शव, तीन पर केस दर्ज
Tue, 14 Jul 2026 09:28 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 14 Jul 2026 09:28 AM IST
सार
थाना सेक्टर 6 प्रभारी सत्यवीर सिंह का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहादुरगढ़ के बेरी रोड पर एक व्यक्ति की डंडों से पीटकर हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के बेटे की शिकायत पर थाना सेक्टर-6 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के त्रिलोकपुर गाँव निवासी सत्यपाल के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ बहादुरगढ़ के दलबीर नगर में किराये पर रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। उसके बेटे शिवम ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 11-12 जुलाई की रात गांव सराय औरंगाबाद में किराये पर रहने वाले उनके ही गांव के निवासी शिवम, अमित और अर्जुन ने उसके पिता पर लाठी-डंडों से हमला किया।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार हमले के बाद आरोपी सत्यपाल को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ अज्ञात स्थान पर ले गए। वहां पर उनकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने और शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से आरोपियों ने शव को बेरी रोड पर सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन
मामले का खुलासा उस समय हुआ जब सड़क किनारे झाड़ियों में शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की पहचान होने पर परिजनों से संपर्क किया गया। थाना सेक्टर-6 पुलिस ने मृतक के बेटे शिवम की शिकायत के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
थाना सेक्टर 6 प्रभारी सत्यवीर सिंह का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।