{"_id":"6a552c9ba45c3a4047033e19","slug":"chitta-supply-network-busted-two-more-suppliers-arrested-una-news-c-93-1-ssml1048-198481-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, दो और सप्लायर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, दो और सप्लायर गिरफ्तार
Tue, 14 Jul 2026 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिट्टा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के दो और सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 71.14 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने सोमवार को जिला मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को अंब क्षेत्र में पुलिस ने तलवाड़ा (पंजाब) निवासी कर्ण और मनीष कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 60.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर ऊना पुलिस ने पंजाब में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान तलवाड़ा निवासी मोहित ठाकुर और रजनीश कुमार को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पंजाब से हिमाचल प्रदेश में चिट्टे की नियमित सप्लाई की जा रही थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापे मार रही है।
-- -- -
डंगोह गोलीकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार
पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गगरेट उपमंडल के डंगोह में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहिंद्र, उसके बेटे जिंपी और प्रदीप के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी मोहिंद्र ने डबल बैरल गन से फायरिंग की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मोहिंद्र पहले भी तीन मामलों में आरोपी रह चुका है, हालांकि बाद में वह उन मामलों में बरी हो गया था।