{"_id":"6a552ebc5ae020e84b05c838","slug":"consumers-will-get-mustard-oil-this-month-the-consignment-has-reached-the-warehouses-una-news-c-93-1-una1025-198455-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: इस महीने उपभोक्ताओं को मिलेगा सरसों का तेल, गोदामों में पहुंची खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: इस महीने उपभोक्ताओं को मिलेगा सरसों का तेल, गोदामों में पहुंची खेप
Tue, 14 Jul 2026 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 14 Jul 2026 07:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। राशन डिपो से मिलने वाले सरसों के तेल का महीनों से इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। इस महीने उन्हें सरकारी राशन के डिपो में सरसों का तेल मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम के ऊना में स्थित गोदामों में सरसों के तेल की खेप पहुंच गई है और अब इसे उचित मूल्य की दुकानों तक भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे पिछले कई महीनों से खाली हाथ लौट रहे हजारों राशन कार्ड धारकों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि उपभोक्ताओं को बीते चार महीनों का तेल का कोटा एक साथ जारी किया जाएगा या नहीं इसे लेकर अभी कुछ तय नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि कंपनी द्वारा की गई सप्लाई के आधार पर ही सरसों के तेल का पिछला कोट दिया जाएगा।
जिले में कुल 1,36,264 राशन कार्ड पंजीकृत हैं, जिनके तहत लगभग 4 लाख से अधिक उपभोक्ता सस्ते राशन की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। इसमें ऊना ब्लॉक में 41,722, हरोली ब्लॉक में 29,008, अंब ब्लॉक में 27,313, गगरेट ब्लॉक में 26,601 राशन कार्ड धारक हैं। बीते चार महीने से इन्हें सरसों तेल का कोटा नहीं दिया गया है।
बता दें कि इस बार सरकारी राशन डिपो में उपभोक्ताओं को मिलने वाला तोता मार्का सरसों का तेल नहीं मिलेगा। इसके स्थान पर अब उपभोक्ताओं को अदाणी समूह की कंपनी का सरसों का तेल उपलब्ध होगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने प्रदेशभर के डिपो के लिए 27 लाख लीटर सरसों के तेल की मांग भेजी है। पहले के मुकाबले सरकारी डिपो में मिलने वाले तेल के दाम में इस बार सात रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। पहले सरकारी डिपो में सरसों का तेल 153 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। अब नए दाम के अनुसार उपभोक्ताओं को सरसों का तेल 160 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा।
विज्ञापन
सरसों के तेल की सप्लाई गोदामों में पहुंच गई है। जल्द ही डिपो को कोटे के अनुसार सप्लाई की जाएगी।
-राजीव शर्मा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ऊना