फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Female students to be identified; information sought for Pragya Scholarship.

Una News: छात्राओं की होगी पहचान, प्रज्ञा छात्रवृत्ति के लिए मांगी जानकारी

Tue, 14 Jul 2026 08:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 Jul 2026 08:04 AM IST
विज्ञापन
Female students to be identified; information sought for Pragya Scholarship.
ऊना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ऊना ने शिक्षा विभाग, जिला बाल संरक्षण अधिकारी (डीसीपीओ) और बाल कल्याण समिति को पत्र जारी कर कमजोर एवं संवेदनशील वर्ग की छात्राओं की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। यह प्रक्रिया कोल इंडिया लिमिटेड के सीएसआर फंड से संचालित प्रज्ञा छात्रवृत्ति योजना के तहत शुरू की गई है।
विज्ञापन

डीएलएसए के सचिव सीनियर सिविल जज शिखा लखनपाल की ओर से जारी पत्र के अनुसार यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पर की जा रही है। योजना के तहत आठवीं या उससे ऊपर की कक्षाओं में अध्ययनरत पात्र छात्राओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के लिए जिन छात्राओं की पहचान की जानी है, उनमें अनाथ बालिकाएं, परिवार के कमाऊ सदस्य को खो चुकी छात्राएं, दिव्यांग छात्राएं, आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ छात्राएं, जेल में बंद पिता और आर्थिक रूप से कमजोर माताओं की बेटियां, आर्थिक रूप से कमजोर जनजातीय परिवारों की छात्राएं तथा अन्य समान परिस्थितियों में रहने वाली संवेदनशील छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार तक्खी ने बताया कि सभी स्कूल प्रज्ञा छात्रवृत्ति योजना के तहत आती छात्राओं के दस्तावेज तय समय के भीतर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed