फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Lock hangs on the ultrasound room; long queues form to get registration slips.

Una News: अल्ट्रसाउंड कक्ष के बाहर लटका रहा ताला, पर्ची बनाने के लिए लग रही लंबी कतारें

Tue, 14 Jul 2026 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 Jul 2026 07:53 AM IST
विज्ञापन
Lock hangs on the ultrasound room; long queues form to get registration slips.
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सोमवार को पर्ची काउंटर के बाहर पर्ची बनाने का इंतजार करते लोग। संवाद
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ने से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लड़खड़ा गईं। सुबह से ही ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए अस्पताल परिसर में लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। पर्ची बनवाने के लिए मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी इंतजार करना पड़ा। भीड़ के चलते अस्पताल परिसर में अव्यवस्था का माहौल बना रहा और कई मरीज अपनी बारी आने तक परेशान होते रहे।
विज्ञापन

रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। ओपीडी काउंटर पर भीड़ इतनी अधिक रही कि कतारें अस्पताल परिसर तक पहुंच गईं। बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ आए तीमारदारों को भी लंबे समय तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर ताला लटका मिला। रेडियोलॉजिस्ट की कमी के चलते पहले से प्रभावित अल्ट्रासाउंड सेवाओं का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। आलम यह है कि जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल होने के बावजूद यहां पर्ची बनाने से लेकर जांच तक के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। समय पर जांच और उपचार नहीं मिलने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यवस्थाएं बनाने में सुरक्षा कर्मियों के भी छूटे पसीने
रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रहती है। बता दें कि साेमवार को क्षेत्रीय अस्पताल में 750 के करीब ओपीडी रही। ऐसे में व्यवस्थाएं बनाने को लेकर तैनात निजी कंपनी के सुरक्षा कर्मियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।


फोरम की तरफ से आयोजित हुई बैठकों में कई बार क्षेत्रीय अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए मांग उठाई गई है। इसके बाद भी प्रबंधन की तरफ से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

-जीआर वर्मा, अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक फोरम ऊना


सोमवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक रही। प्रबंधन की तरफ से बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के प्रयास रहते हैं। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग उठाई गई है।
-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed