फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Female students to be identified; information sought for Pragya Scholarship.

Una News: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की टेंट सिटी में भीषण आग, 13 टेंट जलकर राख

Tue, 14 Jul 2026 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 Jul 2026 07:05 AM IST
विज्ञापन
Female students to be identified; information sought for Pragya Scholarship.
नंगल (ऊना)। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए श्री आनंदपुर साहिब के गांव अंगमपुर के निकट बनाई गई टेंट सिटी में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर पांच सितारा सुविधाओं से लैस 13 टेंट और उनमें रखा सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय सभी श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब में दर्शन के लिए जा चुके थे जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर देर से पहुंचीं। तब तक आग कई टेंटों को अपनी चपेट में ले चुकी थी।
विज्ञापन

आसपास के ग्रामीण और आईटीआई के छात्र मौके पर पहुंच गए तथा आग बुझाने में सहयोग किया।
घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम सुखपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आग में 13 टेंट पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। संयोगवश किसी टेंट में उस समय कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच के लिए समिति गठित की जाएगी। साथ ही टेंट सिटी का रखरखाव करने वाली कंपनी को भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed