{"_id":"6a463317ef41ab4b7d053bbf","slug":"suspicious-death-of-a-young-man-in-bahadurgarh-brother-accuses-elder-brother-of-murder-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटूराम नगर में सगे भाई ने की भाई की हत्या: फोन करके बोला मैंने श्रीकांत को मार दिया, वारदात के बाद आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छोटूराम नगर में सगे भाई ने की भाई की हत्या: फोन करके बोला मैंने श्रीकांत को मार दिया, वारदात के बाद आरोपी फरार
Thu, 02 Jul 2026 03:14 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:14 PM IST
सार
बहादुरगढ़ के लाइनपार थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के भाई ने अपने ही बड़े भाई पर हत्या का संगीन आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह कोई सामान्य मौत नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में सगे भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी श्रीकांत के रूप में हुई है, जो अपने बड़े भाई अरुण के साथ छोटूराम नगर में रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन
मृतक की बहन रूबी ने बताया कि रात 12:51 बजे अरुण का फोन आया, जिसमें उसने कहा कि मैंने श्रीकांत को मार दिया है। पहले तो उन्हें इस बात पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने तुरंत परिचितों को सूचना दी। इसके बाद प्रेम नगर निवासी परिचित सोनू मौके पर पहुंचा, जहां श्रीकांत का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। तब तक पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी अरुण मौके से फरार हो गया। परिजनों ने उससे कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। सुबह एक बार किसी महिला ने फोन रिसीव किया, जिसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन