पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Criminals lost their fear of the police and set vehicles parked outside their homes on fire.

कोटा में बदमाशों का आतंक: घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग, रुपये नहीं मिले तो किया कांड; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 02 Jul 2026 06:09 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 06:09 PM IST
सार

कोटा के उद्योग नगर क्षेत्र में बदमाशों ने एक घर के बाहर खड़ी कार में आग लगा दी, घर के बाहर भी आग लगाने का प्रयास किया और वाहनों में तोड़फोड़ की। सीसीटीवी के आधार पर आरोपी लक्की की पहचान हो चुकी है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Criminals lost their fear of the police and set vehicles parked outside their homes on fire.
बदमाशों ने कार लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा जिले में बदमाशों का आतंक देखने को मिला। शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी नगर पावर हाउस इलाके में बेखौफ बदमाशों ने एक घर के बाहर खड़ी कार में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर भी आग लगाने की कोशिश की और आसपास खड़े अन्य वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

उद्योग नगर थाना प्रभारी मांगेलाल यादव ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, देर रात करीब 12 बजे कुछ बदमाश घर के बाहर पहुंचे और पार्किंग में खड़ी कार पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसमें आग लगा दी। इसके बाद उन्होंने घर के बाहर भी आग लगाने का प्रयास किया और अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


पढ़ें: सब्जी मार्केट के बाहर निगम की कार्रवाई का विरोध, फल-सब्जी विक्रेताओं ने जगह छोड़ने से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि वारदात को लक्की नामक बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।



रुपए नहीं देने पर दी वारदात को अंजाम
परिवादी राकेश ने बताया कि आरोपी लक्की उसके बेटे से रुपए की मांग कर रहा था। उसका आरोप है कि लक्की शराब और अवैध कारोबार शुरू करना चाहता था। रुपए देने से इनकार करने पर उसने पहले धमकी दी और बाद में घर के बाहर खड़ी कार में आग लगाकर तथा तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया।

इधर, एमबीएस अस्पताल से नर्सिंग अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त ओमप्रकाश ने बताया कि घटना के समय वे नेपाल यात्रा पर गए हुए थे। वारदात की सूचना मिलने के बाद उन्होंने अपनी यात्रा बीच में ही छोड़ दी और वापस कोटा लौट रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में लक्की की पहचान हो चुकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वारदात के पीछे वास्तविक मकसद क्या था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed