पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota Land Dispute War of Words BJP Calls Congress 'Pro-Land Mafia Congress Fires Back with Open Challenge

कोटा में अवैध कब्जे पर छिड़ी जुबानी जंग: भाजपा बोली- भूमाफिया के साथ खड़ा है विपक्ष; कांग्रेस ने दिया ये जवाब

Sat, 27 Jun 2026 07:47 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 07:47 AM IST
सार

कोटा में पशुपालकों के प्रदर्शन के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं। भाजपा ने कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया, जबकि गुंजल ने इसे खारिज करते हुए सरकार को कार्रवाई की चुनौती दी और भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन
Kota Land Dispute War of Words BJP Calls Congress 'Pro-Land Mafia Congress Fires Back with Open Challenge
विधायक संदीप शर्मा और कांग्रेस नेता गुंजल ने एक दूसरे पर लगाए आरोप - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोटा जिले में पशुपालकों और किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल के नेतृत्व में संभागीय आयुक्त कार्यालय पर हुए प्रदर्शन ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भाजपा जहां प्रहलाद गुंजल पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगा रही है, वहीं कांग्रेस नेता ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए भाजपा नेताओं पर तीखा पलटवार किया है।
विज्ञापन




भाजपा विधायक बोले- गरीब पशुपालकों को गुमराह कर रहे
प्रदर्शन के बाद सबसे पहले कोटा दक्षिण से भाजपा विधायक संदीप शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि प्रहलाद गुंजल अपने कथित अवैध कब्जे को बचाने के लिए गरीब पशुपालकों को गुमराह कर रहे हैं और उनके बीच डर का माहौल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब परिवारों को भूमि के पट्टे देने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकारी जमीनों से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रही है। उनके अनुसार, इससे यह संदेश जाता है कि कांग्रेस अब भूमाफियाओं के समर्थन में खड़ी नजर आ रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने किया पलटवार
भाजपा के इन आरोपों पर कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि उन्होंने कहीं भी अवैध कब्जा किया है तो सरकार स्वतंत्र है और कार्रवाई करके दिखाए। उन्होंने कहा, 'सरकार आपकी है, अगर मैंने अवैध कब्जा किया है तो कार्रवाई कर दीजिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Rajasthan Monsoon 2026: आज राजस्थान के 27 जिलों पर आंधी-बारिश का अलर्ट, मानसून की एंट्री अब दूर नहीं

गुंजल ने इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भी नाम लेते हुए कहा कि वे सब कुछ करने में सक्षम हैं, लेकिन कुछ बोल नहीं रहे। उन्होंने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि 'आलाकमान के मुंशी जितना लिखकर देते हैं, उतना ही बोलते हैं।' पूर्व मंत्री शांति धारीवाल पर भी निशाना साधते हुए गुंजल ने कहा कि उन्होंने भी पहले कई प्रयास किए थे, लेकिन उनकी एक इंच जमीन भी गलत साबित नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed