पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Tragedy in Kota JEE Aspirant from Bihar Dies After Suspicious Fall from Flyover

राजस्थान: कोटा में JEE की तैयारी कर रही बिहार की छात्रा की संदिग्ध मौत, फ्लाईओवर से गिरने के बाद तोड़ा दम

Sun, 28 Jun 2026 03:02 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 03:02 PM IST
सार

कोटा में जेईई की तैयारी कर रही बिहार की छात्रा की फ्लाईओवर से गिरने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस आत्महत्या और हादसे, दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और मोबाइल सहित अन्य साक्ष्यों की जांच जारी है।

विज्ञापन
Tragedy in Kota JEE Aspirant from Bihar Dies After Suspicious Fall from Flyover
विज्ञान नगर फ्लाईओवर से गिरी छात्रा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोटा जिले में जेईई की तैयारी कर रही बिहार की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा का शव विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर के नीचे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन


जेईई की तैयारी कर रही थी छात्रा
पुलिस के अनुसार, घटना विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में श्रीजी अस्पताल के सामने बने फ्लाईओवर के नीचे देर रात हुई। मृतका बिहार की रहने वाली थी और इसी वर्ष जनवरी में कोटा आकर एक पीजी में रह रही थी। वह यहां रहकर जेईई (JEE) परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन


मौत का कारण स्पष्ट नहीं
विज्ञान नगर थानाधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्रा ने आत्महत्या की या फिर यह कोई हादसा था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। उनके कोटा पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साथ ही छात्रा जिस पीजी में रहती थी और जिस कोचिंग संस्थान में पढ़ाई कर रही थी, वहां से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।


ये भी पढ़ें-  राजस्थान में 400 करोड़ का निवेश करेगा HPCL: 300 से ज्यादा नए पेट्रोल पंप होंगे शुरू; परियोजना को मिलेगी रफ्तार

कोटा में बड़ी संख्या में छात्र करते हैं तैयारी
कोटा देशभर के लाखों विद्यार्थियों के लिए मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी का प्रमुख केंद्र माना जाता है। हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं यहां अपने सपनों को साकार करने के लिए आते हैं। ऐसे में इस तरह की घटनाएं न केवल चिंता बढ़ाती हैं, बल्कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी कई सवाल खड़े करती हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही छात्रा की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed