पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan News: Alleged Pakistani Handler Jihadi Audio Found in Accused Phone Probe Expands

Rajasthan: 'मनीष' बना 'मोइन खान', मोबाइल में 'पाकिस्तानी आका' का जिहादी मैसेज- हिंदू महिलाओं को निशाना बनाओ

Fri, 26 Jun 2026 07:08 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 07:08 PM IST
सार

धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार युवक के मोबाइल से मिले कथित ऑडियो में पाकिस्तान कनेक्शन का दावा सामने आने के बाद पुलिस का कहना है कि सभी डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan News: Alleged Pakistani Handler Jihadi Audio Found in Accused Phone Probe Expands
मनीष से मोइन खान बना युवक, हिन्दू युवतियों को फंसाने की साजिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा में धार्मिक भावनाएं आहत करने और आपत्तिजनक सामग्री रखने के आरोप में गिरफ्तार युवक के मोबाइल फोन से मिले डेटा ने पुलिस जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस के अनुसार मोबाइल की फॉरेंसिक जांच जारी है। इस बीच कुछ ऑडियो और सोशल मीडिया चैट सामने आने के बाद मामले के कई पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने करीब एक सप्ताह पहले बजरंग दल की शिकायत पर आरोपी मनीष उर्फ मोइन खान को गिरफ्तार किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि युवक के मोबाइल में कई युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो और हिंदू देवी-देवताओं के नाम के साथ आपत्तिजनक सामग्री मौजूद थी, फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है। जांच के दौरान पुलिस को मोबाइल से कुछ ऑडियो क्लिप भी मिली हैं। इनमें से एक ऑडियो में एक व्यक्ति खुद को पाकिस्तान से जुड़ा बताते हुए कथित तौर पर हिंदू महिलाओं को निशाना बनाने की बात करता सुनाई देता है। ऑडियो में वह स्वयं को एक संगठन से जुड़ा होने का दावा भी करता है। हालांकि पुलिस ने अभी तक ऑडियो की प्रामाणिकता या उसमें किए गए दावों की पुष्टि नहीं की है। जांच अधिकारी मांगीलाल ने बताया कि आरोपी का मोबाइल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई और तथ्यों की पुष्टि की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे परिवार के साथ बड़ा हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर बजरंग दल के कार्यकर्ता योगेश रेनवाल ने आरोप लगाया है कि गिरफ्तार युवक ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम बदल लिया था। उनका दावा है कि आरोपी सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवतियों को निशाना बनाने वाले नेटवर्क से जुड़ा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि युवतियों को ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और आपत्तिजनक वीडियो तैयार करने जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। बजरंग दल ने पूरे मामले की राष्ट्रीय स्तर पर जांच कराने की मांग की है। संगठन के अनुसार इस संबंध में 22 जून को गृह मंत्रालय को ऑनलाइन शिकायत भी भेजी गई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के मोबाइल में टेलीग्राम पर कई ग्रुप मौजूद थे। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन ग्रुपों का उद्देश्य क्या था और इनमें कौन-कौन लोग जुड़े थे। साथ ही स्नैपचैट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आरोपी की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed