{"_id":"6a44e6ee9f90ab075c069b37","slug":"a-young-man-who-had-studied-journalism-in-kota-was-murdered-by-his-friend-in-begu-kota-news-c-1-1-noi1391-4454487-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: सांवरियाजी दर्शन करने गए युवक की हत्या, साथ गए दोस्त ने कहासुनी के बाद चाकू मारा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: सांवरियाजी दर्शन करने गए युवक की हत्या, साथ गए दोस्त ने कहासुनी के बाद चाकू मारा, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 01 Jul 2026 04:31 PM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 04:31 PM IST
सार
सांवरियाजी के दर्शन के लिए जा रहे युवक की उसके ही दोस्त ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। मामूली कहासुनी के बाद हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
युवक को उसी के दोस्त ने उतारा मौत के घाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा निवासी एक युवक की चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाना क्षेत्र में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर द्वारिकाधीश होटल के पास हुई। पुलिस ने मौके से भाग रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक सांवरियाजी के दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में हुए विवाद के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कोटा के गांधी कॉलोनी निवासी गौरव चतुर्वेदी अपने मित्र कमल सिंह राठौड़ के साथ सांवरियाजी के दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में एक ढाबे पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि कमल सिंह ने कथित तौर पर गौरव पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल गौरव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan Bus Accident: 'मेरी पत्नी बस में फंस गई, हम निकाल नहीं सके', यात्री ने फफक कर सुनाई आपबीती; सब भावुक
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल और एमओबी टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपी को दबोच लिया। मृतक के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चिकित्सकों के अनुसार गौरव के कमर, पीठ और पेट पर चाकू के कई गहरे घाव मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार गौरव चतुर्वेदी कई वर्षों तक कोटा में पत्रकारिता से जुड़े रहे थे। बाद में उन्होंने अन्य कार्य शुरू कर दिए थे। उनके पिता प्रमोद चतुर्वेदी एक हिंदू संगठन से जुड़े हुए हैं। परिजनों का आरोप है कि आरोपी कमल सिंह मृतक के घर के पास ही रहता था। मृतक के पिता का कहना है कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही कमल को गौरव से दूर रहने की हिदायत दी थी। उनका आरोप है कि कमल ने सुनियोजित तरीके से गौरव को अपने साथ ले जाकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।