{"_id":"6a44e1876aac8bcc7100332d","slug":"rajasthan-road-fury-head-constable-killed-in-bundi-accident-speeding-car-rams-multiple-vehicles-in-kishangarh-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में रफ्तार का कहर: बूंदी में हेड कॉन्स्टेबल की मौत, किशनगढ़ में कार सवारों ने कई गाड़ियों को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में रफ्तार का कहर: बूंदी में हेड कॉन्स्टेबल की मौत, किशनगढ़ में कार सवारों ने कई गाड़ियों को रौंदा
Wed, 01 Jul 2026 03:18 PM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा/अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा/अजमेर
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:18 PM IST
सार
बूंदी में गलत दिशा में जा रहे हेड कॉन्स्टेबल की अज्ञात वाहन से टक्कर में मौत हो गई। वहीं किशनगढ़ में नशे में स्कॉर्पियो सवारों ने कई वाहनों को टक्कर मारकर चार लोगों को घायल कर दिया। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
हेड कॉन्स्टेबल को अज्ञात वाहन ने कुचला
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में दो अलग-अलग जगहों पर हुए दर्दनाक सड़क हादसों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक ओर बूंदी में पुलिस विभाग के हेड कॉन्स्टेबल की जान चली गई, तो दूसरी ओर किशनगढ़ में नशे में धुत स्कॉर्पियो सवारों ने सड़क पर जमकर तबाही मचाई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
अज्ञात वाहन ने हेड कॉन्स्टेबल को मारी टक्कर
बूंदी जिले के बूंदी-कोटा हाईवे पर टनल के पास हुए सड़क हादसे में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सामान्य शाखा में तैनात हेड कॉन्स्टेबल सुनील वर्मा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वे बाइक से गलत दिशा में जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
सिर में आई गंभीर चोट
हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक वर्ष 2001 बैच के पुलिसकर्मी थे और वर्तमान में एसपी कार्यालय में कार्यरत थे। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
किशनगढ़ में नशे में हिट एंड रन का कहर
किशनगढ़ के मझेला रोड क्षेत्र में मंगलवार रात नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार युवकों ने तेज रफ्तार में कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो ने एक मारुति वैन, कार, टेम्पो और कई बाइक को रौंद दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें- Rajasthan Bus Accident: पिता से कहा सुबह लौट रही हूं, लेकिन आई मौत की मनहूस खबर; इंदौर की भूमि की हो गई मौत
पुलिस जांच जारी
दोनों मामलों में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बूंदी में अज्ञात वाहन की तलाश जारी है, जबकि किशनगढ़ में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। स्थानीय लोगों ने नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।