{"_id":"6a12ff17fe1f42c6120a5153","slug":"daughters-and-mothers-will-get-health-services-at-one-place-jhajjar-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-135443-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बेटियों-माताओं को एक जगह मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बेटियों-माताओं को एक जगह मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
24jjrp05- सिविल अस्पताल का ओपीडी एरिया। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। सिविल अस्पताल में अब 9 साल की बच्ची से लेकर 60 वर्षीय महिलाओं को विशेष स्वस्थ नारी सशक्त परिवार क्लीनिक की सुविधा मिलेगी। इसे लेकर सिविल अस्पताल की महिला ओपीडी एरिया को गुलाबी रंग में रंग दिया गया है।
ओपीडी में काउंसिलिंग से लेकर टीकाकरण, ब्रेस्ट कैंसर व सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग के साथ जागरूकता के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति होगी। इस क्लीनिक की सुविधा 29 मई से मिलनी शुरू होगी। इसका प्रदेशस्तरीय शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे।
अस्पताल में बाल रोग ओपीडी व स्त्री रोग ओपीडी में इस वर्ग को तमाम स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया होती हैं लेकिन इनके लिए विशेष क्लीनिक में एक ही छत के नीचे सेवाएं मिलने लगेंगी। अलग-अलग लाइन में लगने का झंझट खत्म होगा।
विज्ञापन
इसलिए तैयार किया जा गया क्लीनिक
बढ़ती बीमारियां :
आजकल महिलाओं में एनीमिया, थायरॉइड, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। समय पर जांच से इनका खतरा कम किया जा सकता है।
जागरूकता की कमी :
कई महिलाएं स्वास्थ्य समस्याओं को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देती हैं। क्लीनिक महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का माध्यम बन सकता है।
किशोरियों के स्वास्थ्य पर फोकस :
किशोरियों में पोषण की कमी और मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएं आम हैं। सही सलाह और काउंसिलिंग उनके बेहतर भविष्य के लिए जरूरी है।
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य :
गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, सही पोषण और सुरक्षित प्रसव की सुविधा मातृ मृत्यु दर कम करने में मदद करती है। मानसिक स्वास्थ्य सहायता तनाव, डिप्रेशन और घरेलू जिम्मेदारियों का असर महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे क्लीनिक काउंसिलिंग और मानसिक सहयोग भी दे सकते हैं।
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को लाभ :
गांवों में विशेषज्ञ डॉक्टरों और जांच सुविधाओं की कमी होती है। यह क्लीनिक ग्रामीण महिलाओं तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में मददगार होगा।
वर्जन
सिविल अस्पताल में गायनी ओपीडी एरिया को पूरी तरह से पिंक किया गया है। यहां महिलाओं को हर प्रकार की सुविधा मिल सकेगी। इसका शुभारंभ 29 मई को होगा। -डॉ. सुरेंद्र दहिया, डिप्टी एमएस, सिविल अस्पताल।

Trending Videos