सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three thousand happy cards were distributed at the general bus stand.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सामान्य बस अड्डे पर बांटे तीन हजार हैप्पी कार्ड

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 25 May 2026 07:29 AM IST
विज्ञापन
Three thousand happy cards were distributed at the general bus stand.
24jjrp04- रोडवेज बस अड्डे पर हैप्पी कार्ड को एक्टीवेट करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

झज्जर। सामान्य बस अड्डा में दूसरे चरण के करीब तीन हजार हैप्पी कार्ड वितरित किए हैं। जिले के साढ़े 17 हजार लोगों के हैप्पी कार्ड आए हैं। जिले में डेढ़ वर्ष बाद नए हैप्पी कार्ड आए हैं। पहले चरण में अगस्त-सितंबर में साढ़े 29 हजार हैप्पी कार्ड आए थे।
पहले चरण में आए कार्डों को वितरित किया जा चुका था। वहीं, अब मार्च के अंतिम सप्ताह में दूसरे चरण में आए 17 हजार हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। कार्डधारक हर साल एक हजार किलोमीटर तक रोडवेज बस में निशुल्क सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएल कार्ड एवं प्रति वर्ष एक लाख रुपये से कम आय वाले लोगों के हैप्पी कार्ड बनाए जा रहे हैं। मार्च में आए कार्ड के लिए ओटीपी आने लगे हैं। अब जिन लोगों के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी जा रहे हैं वे कार्ड लेने आ रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


एक वर्ष के बाद होंगे रिचार्ज
हैप्पी कार्ड को एक वर्ष पूरा होने के बाद रिचार्ज किया जाएगा। इससे कार्डधारक को अगले वर्ष भी एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर का मौका मिलेगा। पिछले बार आए कार्ड रिचार्ज हुए हैं।

वर्जन
हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। जिन कार्डधारकों के पास ओटीपी गए है वे कार्ड लेने पहुंच रहे हैं। करीबन डेढ़ वर्ष में साढ़े 29 हजार हैप्पी कार्ड आए थे। उनका वितरित किया जा चुका है। -अनीत यादव, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed