सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Devotees were moved after listening to the Giriraj Dharan episode.

Jhajjar-Bahadurgarh News: गिरिराज धारण प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Devotees were moved after listening to the Giriraj Dharan episode.
-फोटो 63 : कथा के दौरान मौजूद महिलाएं। स्रोत आयोजक
web -
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सैनीपुरा स्थित खाटू श्याम मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दौरान गिरिराज धारण प्रसंग श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान कथा श्रद्धालु भावविभोर हो गए। वाचिका सुमन जाजू ने व्यासपीठ से भगवान श्रीकृष्ण की गिरिराज धारण लीला का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान सुमन जाजू ने विभिन्न आध्यात्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, विश्वास और सकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को धर्म, संस्कार और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी। श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा का श्रवण करने पहुंचे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed