सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Encounter case: The Khap will invite the CM to Dighal and present him with a turban.

मुुठभेड़ मामला : डीघल में बुलाकर सीएम को पगड़ी पहनाएगी खाप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Encounter case: The Khap will invite the CM to Dighal and present him with a turban.
08jjrp08- डीघल गांव में आयोजित पंचायत को संबो​धित करते वक्ता। संवाद
विज्ञापन
बेरी। गांव डीघल में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के भाई पंकज को गोली मारने के मामले में रविवार को आनंद फार्म हाउस पर विभिन्न खापों की पंचायत हुई। सभी ने मामले की जांच निष्पक्ष के लिए सीएम नायब सैनी का आभार जताया। तय हुआ कि सीएम को डीघल में पगड़ी पहनाकर सम्मान किया जाएगा।
Trending Videos

साथ ही एसआईटी जांच का नेतृत्व करने वाली सोनीपत की पुलिस कमिश्नर ममता सिंह की भी विशेष तौर पर सराहना की। उनकी भी सम्मान किया जाएगा। पंचायत में अहलावत, दहिया, गठवाल सहित कई प्रमुख खापों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के बाद खापों की तरफ से एक प्रतिनिधि मंडल सीएम से मिलने व उनका आभार व्यक्त करने के लिए रवाना हुआ। मामले की एसआईटी जांच पूरी होने के बाद मुठभेड़ से जुड़े दोनों मामलों का निपटारा किया जा चुका है।
वहीं मामले से संबंधित अनट्रेस फाइल अदालत में भी दर्ज करवाई जा चुकी है। पंचायत में उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार के मामलों में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की परंपरा जारी रहेगी ताकि आम जनता का कानून व्यवस्था और जांच एजेंसियों पर भरोसा बना रहे।

यह था पूरा मामला
15 जनवरी की रात को पुलिस को अवैध हथियार की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी की। इसमें एसआई प्रवीण को गोली लग गई। पुलिस ने गोली मारने वाले का पीछा किया था। बेरी के अच्छेज पहाड़ीपुर के पास पुलिस ने डीघल गांव के पंकज अहलावत को पैर में गोली मारी। इस मामले में उसी रात पंकज के साथ दो युवकों को भी पुलिस ने उठाया जिन्हें बाद में कोर्ट के आदेश पर रिहा कर दिया गया। वहीं पंकज अहलावत को गोली मारने को लेकर गांव डीघल में दो बार पंचायत की गई। दो बार मुख्यमंत्री से भी मुलाकात हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर एसआईटी का गठन किया और जांच के बाद कोर्ट में मामले को डिस्पोज कर दिया गया। इस सारे मामले में सोनीपत कमिश्नर ममता सिंह ने जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed