सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kanishk lost five kilograms during the Under-19 World Cup, and his mother said, "My eyes are eager to see my son."

Jhajjar-Bahadurgarh News: अंडर-19 विश्वकप में कनिष्क का पांच किलो वजन घटा, मां बोलीं-बेटे को देखने के लिए आंखें बेताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Kanishk lost five kilograms during the Under-19 World Cup, and his mother said, "My eyes are eager to see my son."
08jjrp14- झज्जर। कुलाना गांव में देव धर्मकांटा ​स्थित लगाया गया टेंट। स्रोत- परिवार
विज्ञापन
झज्जर।
Trending Videos

गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान का अंडर-19 विश्वकप के दौरान करीब पांच किलो वजन घट गया है। विश्वकप खेलने के गए कनिष्क का वजन करीब 75 किलो था और अब 70 किलो रह गया है। माता सरिता ने कहा, विश्वकप जीतने के बाद बेटे को देखने के लिए आंखें बेताब हैं।
परिवार सहित गांव व अन्य गांव के ग्रामीण कनिष्क चौहान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कनिष्क टीम के साथ मुंबई में पहुंच चुके हैं। उन्हें रविवार को मुंबई से पालम के लिए फ्लाइट लेनी थी लेकिन फ्लाइट मिस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्क सोमवार सुबह पांच बजे मुंबई से फ्लाइट लेकर करीब आठ बजे पालम हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद परिवार के सदस्य उन्हें हवाई अड्डे से बिलासपुर चौक से होते हुए गांव कुलाना पहुंचेगे जहां पर कनिष्क का भव्य स्वागत किया जाएगा।
पिता प्रदीप चौहान ने बताया कि स्वागत को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। कनिष्क अपनी टीम के साथ रविवार को मुंबई पहुंचे। हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद पूरी टीम का बीसीसीआई व अन्य लोगों की तरफ से भव्य स्वागत किया गया। वहीं अब परिवार को गांव में कनिष्क चौहान के स्वागत होने का इंतजार है।


इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआत व खत्म
कनिष्क चौहान ने अपना अंडर-19 अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर 2025 इंग्लैंड के खिलाफ शुरू किया था। इस दौरान उन्होंने एकदिवसीय में पांच मैचों में सर्वाधिक आठ विकेट लिए और पांच मैचों की चार पारियों में 114 रन बनाए थे। इसके बाद अंडर-19 एकदिवसीय विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल खेला जिसमें कनिष्क ने बल्लेबाजी में 20 गेंद में नाबाद 37 रन और गेंदबाजी में दो विकेट हासिल किए।


पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच खेले
कनिष्क का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन रहा। कनिष्क ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच खेल जिसमें से दो मैचों में मैन ऑफ द मैच रहे। पहले एशिया कप के लीग चरण में खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया जिसमें मैन ऑफ द मैच रहे। एशिया कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं अब अंडर-19 विश्वकप के सुपर सिक्स मुकाबले में भारत ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले का बदला लिया जिसमें कनिष्क को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।


सिरसा से जिलास्तरीय क्रिकेट खेलना शुरू किया
कनिष्क ने चार वर्ष की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। शुरुआत में गांव में ही क्रिकेट का अभ्यास करते थे। इसके बाद झज्जर में अभ्यास करने आए। वहीं, बाद में परिवार ने सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में दाखिला कराया। इसके बाद उत्तर प्रदेश में अभ्यास करने गए। अंत में सिरसा में परिवार ने कनिष्क ने क्रिकेट के अभ्यास के लिए भेजा। इसके बाद कनिष्क ने सिरसा क्रिकेट एसोसिएशन से ही जिलास्तरीय क्रिकेट खेलना शुरू किया। कनिष्क चौहान के प्रदीप चौहान पिता खेती-बाड़ी व माता सरिता चौहान गृहणी हैं।


सीएम से लेकर खेल मंत्री तक को दिया निमंत्रण
कनिष्क के परिवार ने ग्राम पंचायतों सहित अन्य विशिष्टजनों को दिया भी निमंत्रण दिया है। इसमें सिरसा क्रिकेट एसोसिएशन पदाधिकारीगण, कोच जसकरण सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, खेल मंत्री गौरव गौतम, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा सहित अन्य शामिल है। कनिष्क के विश्वकप जीतने के बाद कोच जसकरण ने भी परिवार को फोन कर बधाई दी है।


कनिष्क का अब तक अंडर-19 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन
वर्ष 2025 में कनिष्क चौहान को अंडर-19 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिला। इस दौरान कनिष्क चौहान का इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया। वह इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। वहीं, बाद में त्रिकोणीय शृंखला में शानदार प्रदर्शन रहा। इसके बाद एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ मैन ऑफ द मैच बने। बाद में साउथ अफ्रीका दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, अब विश्वकप में अच्छा प्रदर्शन करते हुए विश्व विजेता बने। विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भी कनिष्क चौहान मैन ऑफ द मैच रहे।

08jjrp14- झज्जर। कुलाना गांव में देव धर्मकांटा स्थित लगाया गया टेंट। स्रोत- परिवार

08jjrp14- झज्जर। कुलाना गांव में देव धर्मकांटा स्थित लगाया गया टेंट। स्रोत- परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed