सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers Should Increase Their Income by Adopting Modern Technology: Umesh Bhukkar

आधुनिक तकनीक अपनाकर किसान बढाएं अपनी आय : उमेश भुक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Farmers Should Increase Their Income by Adopting Modern Technology: Umesh Bhukkar
25jjrp16- गांव सासरौली में आयोजित जिला स्तरीय कपास मेले में किसानों को सम्मानित करते अति​थि। स्
विज्ञापन
साल्हावास। गांव सासरौली के मेन चौक पर कपास की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए जिलास्तरीय कपास मेले का आयोजन किया गया। किसानों ने नई तकनीकों एवं उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी ली।
Trending Videos

झज्जर आरसेटी के निदेशक उमेश भुक्कर ने कहा कि किसान बदलते समय में आधुनिक तकनीक अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। बेहतरीन व प्रगतिशील कृषि करने वाले सेहलंगा से किसान भीम सिंह डागर, सासरोली से रणवीर सिंह सासरौली से धर्मवीर, योगेश जाखड़ सुंदरेहटी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में 13 किसानों ने फार्मर आईडी भी बनवाई। कृषि विभाग के एडीओ डॉ. सुमित यादव ने बताया कि कपास सूखने का कारण खाद की कमी होती है।सबसे पहले किसान को डीएपी की बुआई करवानी चाहिए। एमओपी पोटाश 40 किलो, यूरिया 25 किलो, जिंक 21 प्रतिशत वाली 10 किलो को मिलाकर खेत में छिड़काव करना चाहिए।
मुख्य अतिथि पीएनबी के ग्रामीण स्वरोजगार केंद्र के निदेशक उमेश भुक्कर गोरिया व ब्लॉक समिति चेयरमैन दीपक झांसवा रहे। इस अवसर पर वेटरनरी सर्जन डॉक्टर प्रवीण अहलावत, डॉक्टर संजीव बुरा खंड कृषि अधिकारी मातनहेल, जोगिंद्र, मंजीत, संजय, प्रीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed