{"_id":"69b082f001958fbc5309929f","slug":"four-toilets-in-the-city-will-open-from-today-opening-and-closing-times-will-be-fixed-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-132630-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर के चार शौचालय आज से खुलेंगे, खुलने-बंद होने का समय तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर के चार शौचालय आज से खुलेंगे, खुलने-बंद होने का समय तय
विज्ञापन
10jjrp08- राव मंगलीराम पार्क में फव्वारें के पानी के बाहर गिरने को लेकर निर्देश देते नप चेयरमैन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के चार शौचालयों में चल रहा मेंटेनेंस का काम पूरा हो गया है। बुधवार से चारों शौचालय आम जनता के प्रयोग के लिए खोल दिए जाएंगे। इस बार सफाई और रखरखाव का काम निजी एजेंसी को दिया गया है। शौचालयों के खुलने व बंद करने का समय भी निर्धारित किया जाएगा जिसे बाहर लिखवाया जाएगा।
हर शौचालय पर एजेंसी का कर्मचारी सफाई व रखरखाव के लिए पूरा दिन रहेगा। शौचालय के बाहर कर्मचारी का नाम, मोबाइल नंबर व एजेंसी का नाम लिखा जाएगा। नगर परिषद की तरफ से छिकारा चौक, डाकखाने के पास, टाउन पार्क और राव मंगलीराम पार्क स्थित शौचालयों को खोल दिया जाएगा।
शौचालयों में पानी, साबुन सहित सभी प्रकार की सुविधाएं आम जनता को मिलेंगी। शौचालयों के काम पूरा होने पर मंगलवार को नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी के अलावा पार्षदों व अधिकारियों ने दौरा किया।
ठेकेदार को सभी शौचालय खाेलने व साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि नवीन छाबड़ा, यशपाल सिंह, नरेश कुमार, केशव सिंगल मौजूद रहे।
पार्क का भी किया दौरा
चेयरमैन व अन्य अधिकारियों ने राव मंगलीराम पार्क का भी दौरा किया। यहां पर ठेकेदार ने काम पूरा होने की बात कही है। निरीक्षण के दौरान लगाए गए फव्वारे से पानी बाहर आता मिला। जिस पर चेयरमैन ने उसे ठीक करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सांपला रोड पर पार्क के रैंप व सीढि़यों में बने गेप को ठीक करने के निर्देश भी दिए गए।
वर्जन
शहर के चार शौचालय बुधवार से शुरू हो जाएंगे। आम जनता से भी अपील है कि वह इसमें साफ-सफाई का ध्यान रखे। राव मंगलीराम पार्क का काम भी पूरा हो चुका है। कुछ कमियां मिली हैं, उनको दूर करने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं।
जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
Trending Videos