पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Heavy rains pour down; farmers' faces light up with joy.

Jhajjar-Bahadurgarh News: जमकर बरसे मेघ, किसानों के खिले चेहरे

Thu, 02 Jul 2026 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 02 Jul 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains pour down; farmers' faces light up with joy.
फोटो कैप्शन 71: बृहस्पतिवार सुबह हुई झमाझम बारिश के बाद जलमग्न सड़क से गुजरते लोग। (संवाद)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादली। बृहस्पतिवार सुबह अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी।
बारिश के दौरान बच्चों और युवाओं ने भी आनंद लिया। कई स्थानों पर लोग घरों से बाहर निकलकर बारिश का लुत्फ उठाते दिखाई दिए। दूसरी ओर बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की भी पोल खोल दी। थोड़ी देर की बारिश में ही कई सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं।
किसान गौरव ने बताया कि वह 30 एकड़ में धान लगाने की तैयारी कर रहा था लेकिन बारिश न होने से कई दिनों से महंगा डीजल इंजन चलाकर सिंचाई कर रहा था। बारिश होने से उन्हें काफी लाभ हुआ है। वहीं हरपाल का कहना है कि बारिश के बाद हरे चारे की बिजाई हो सकेगी जबकि जहां पर पहले बिजाई हुई है वहां भी हरियाली लौटेगी।
विज्ञापन

किसानों ने इस बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया है। कृषि अधिकारी सुनील कौशिक का कहना है कि बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और खरीफ फसलों को फायदा मिलेगा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है और लोगों को मौसम संबंधी सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed