सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   If you want to get the cleaning done, you will have to install CM window: Punch

सफाई करवानी है तो लगानी होगी सीएम विंडो : पंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
If you want to get the cleaning done, you will have to install CM window: Punch
web -
विज्ञापन
साल्हावास। गांव मुंडाहेडा में नियमित सफाई न होने पर सफाई कर्मचारियों से सफाई करवाने के लिए लोगों को सीएम विंडो लगानी पड़ती है। सीएम विंडो लगाने के बाद समस्या का निदान कर दिया जाता है और फिर दो दिन बाद ही गांव में फिर से पुराना सिस्टम लागू हो जाता है।
Trending Videos

गांव में एक बार फिर से गंदगी का अंबार लगा हुआ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी अपनी हाजिरी लगा पूरे दिन गांव से गायब रहते हैं। नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। कूड़े के जगह-जगह ढेर लगे हैं। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंच हंसराज का आरोप है कि गांव में नियमित रूप से सफाई नहीं किए जाने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। साफ सफाई न होने पर बार-बार सीएम विंडो लगानी पड़ती है। बुधवार को एक बार फिर से उन्होंने सीएम विंडो लगाकर साफ सफाई करवाई जाने के गुहार लगाई है।
उनका कहना है कि मुंडाहेडा में साफ सफाई सिर्फ सीएम विंडो पर आधारित बनकर रह गई है। सरपंच मुंडाहेडा सतबीर सिंह ने कहा, सफाई कर्मचारियों के लिए अलग-अलग जगह सुनिश्चित की हुई है और कर्मचारी सुबह आकर हाजिरी लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed