सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   In the name of cleaning Drain-8, the dam weakened, illegal mining was alleged.

Jhajjar-Bahadurgarh News: ड्रेन-8 की सफाई के नाम पर बांध हुआ कमजोर, अवैध माइनिंग का लगाया आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
In the name of cleaning Drain-8, the dam weakened, illegal mining was alleged.
10jjrp10- मुंडाहेडा ड्रेन 8 के पास से निकाली जा रही मिट्टी। स्रोत-वीडियो
web -
विज्ञापन
साल्हावास। गांव मुंडाहेडा में ग्रामीणों का आरोप है कि ड्रेन-आठ की सफाई के बहाने बांध के दोनों तरफ लगी मिट्टी हटा दी गई। लगभग 45 सालों से लगी मिट्टी मजबूती का आधार थी। अब बांध के पास से पाल को तोड़कर अवैध माइनिंग करके मिट्टी बेची गई है। बांध कमजोर होने से बाढ़ की आशंका बढ़ गई है।
Trending Videos

ग्रामीण हंसराज पंच, उमेश, रामौतार पंच, पार्षद संजय सिंह मुंडाहेडा ने बताया कि पिछले वर्ष भी यहां पर रबी और खरीफ दोनों ही फसल लगभग 700 एकड़ में तबाह हो गई थी। मिट्टी को हटा करके एक बार फिर संकट खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकेहडी मदनपुर जेएनएल से भिंडावास झील तक कैच चैनल-तीन बनाया हुआ है। ड्रेन-आठ में अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है। पिछले साल रोहतक से ड्रेन में ज्यादा पानी छोड़ा गया था। ड्रेन टूट गई और झज्जर जिले के कई गांवों में पानी भर गया था।
पार्षद संजय मुंडाहेडा ने अवैध माइनिंग करने का आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि इस मामले में तुरंत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें व बांध के दोनों तरफ मजबूत मिट्टी लगाकर बांध को सुरक्षित करें।

वर्जन
ड्रेन नंबर-8 के पास से सफाई के दौरान मिट्टी हटाने का मामला संज्ञान में आते ही दोबारा से मिट्टी लगवा दी गई है। किसी भी प्रकार की कोई माइनिंग का काम नहीं हुआ।
पुनीत साहनी, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article