सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Income Tax raid at Advanta Hospital in Jhajjar

Haryana: एडवांटा अस्पताल में पड़ी इनकम टैक्स की रेड, मौके पर स्टाफ में मचा हड़कंप

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 25 Feb 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार

एडवांटा अस्पताल में इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। सुबह ही इनकम टैक्स की टीम पहुंच गई थी। इसका नेतृत्व आयकर अधिकारी श्रृति कंबोज ने किया।

Income Tax raid at Advanta Hospital in Jhajjar
एडवांटा अस्पताल में पड़ी रेड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शहर के एडवांटा अस्पताल में इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। सुबह ही इनकम टैक्स की टीम पहुंच गई थी। इसका नेतृत्व आयकर अधिकारी श्रृति कंबोज ने किया। टीम में कुल पांच सदस्य हैं। टीम ने स्टाफ के अलावा यहां पर मौजूद मरीजों के भी मोबाइल फोन एक तरफ रखवाए। 
Trending Videos


पुलिस ने अस्पताल स्टाफ के आईडी कार्ड चेक किए और उसके बाद ही अंदर जाने दिया गया। गुप्तचर व सिक्योरिटी पुलिस को भी रिकॉर्ड की जांच करने के दौरान दूर रखा गया। फिलहाल अस्पताल में न किसी को आने दिया और न ही बाहर जाने दिया जा रहा है। अस्पताल में रेड की सूचना के बाद शहर के अन्य निजी अस्पताल संचालकों में भी पूरा दिन हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed