{"_id":"699ee22ea85158e9790c74a1","slug":"video-workers-protested-under-the-banner-of-bharatiya-mazdoor-sangh-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले श्रमिकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के बैनर तले बुधवार को जिले के सैकड़ों श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
सुबह 10 बजे सभी श्रमिक ट्रक यूनियन पार्क गुरुग्राम रोड सब्जी मंडी के पास एकत्रित हुए और वहां से मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय पार्क पहुंचे, जहां विशाल सभा का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष छोटा गहलावत ने की। मंच संचालन एनटीपीसी अनुबंधित श्रमिक संघ 2088 के अध्यक्ष शमशेर सिंह एवं हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के अध्यक्ष संदीप राठी ने संयुक्त रूप से किया।
जिला मंत्री धीरज जाखड़ ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की केंद्रीय समिति के आह्वान पर आज देशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर यह राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन आयोजित किया गया है ताकि केंद्र व प्रदेश सरकारों का ध्यान श्रमिकों की ज्वलंत समस्याओं की ओर आकर्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि श्रमिक विरोधी नीतियों के कारण आज कर्मचारियों में असुरक्षा और असंतोष बढ़ रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष छोटा गहलावत ने कहा कि यदि सरकारों द्वारा श्रमिकों की मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रव्यापी श्रमिक आंदोलन को और अधिक तेज करेगा। उन्होंने कहा कि श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।