{"_id":"69e15332c0d8e5f9aa0d9a96","slug":"increase-in-arrivals-at-bahadurgarh-and-asoda-procurement-centres-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-122901-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ और आसौदा खरीद केंद्र में आवक में तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ और आसौदा खरीद केंद्र में आवक में तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो 99: बहादुरगढ़ मंडी में कट्टों में भरकर रखा गया गेहूं। संवाद
- फोटो : samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गेहूं की आवक बहादुरगढ़ मंडी और आसौदा खरीद केंद्र पर लगातार बढ़ती जा रही है। 16 दिनों में अब तक दोनों स्थानों पर 1 लाख 13 हजार 732.6 क्विंटल गेहूं की आवक हुई, जो पिछले साल से 44,803 क्विंटल अधिक है।
बहादुरगढ़ मंडी और आसौदा खरीद केंद्र दोनों में आवक में तेजी देखने को मिली है। बहादुरगढ़ मंडी में 11,327 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। जबकि आसौदा मंडी में 1,02,405.6 क्विंटल रहा। खरीद की बात करें तो 76,226 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई जिसमें खाद्य आपूर्ति विभाग ने 76,226 क्विंटल की खरीद की। वीरवार को बहादुरगढ़ में 1,251 क्विंटल और आसौदा में 5,236 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई।
लिफ्टिंग की स्थिति पर नजर डालें तो अब तक 27,693 क्विंटल का उठान हो चुका है जो कुल खरीद का 36.33 प्रतिशत है। बहादुरगढ़ मंडी में 29.09 प्रतिशत और आसौदा में 37.46 प्रतिशत लिफ्टिंग दर्ज की गई है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में आवक और बढ़ने की संभावना है जिससे खरीद और लिफ्टिंग की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा।
वर्जन
बहादुरगढ़ और आसौदा खरीद केंद्र पर फसल पहुंच रही और खरीदारी भी जारी है। उठान प्रक्रिया में तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे है।-सपना, एएफएसओ, बहादुरगढ़
Trending Videos