{"_id":"6a30642d86306554c307b985","slug":"indrapal-killed-in-haryana-encounter-had-threatened-an-inspector-prior-to-the-shootout-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में ढेर इंद्रपाल: एनकाउंटर से पहले इंस्पेक्टर को दी थी धमकी, सुनील की हत्या की फिराक में था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में ढेर इंद्रपाल: एनकाउंटर से पहले इंस्पेक्टर को दी थी धमकी, सुनील की हत्या की फिराक में था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
सार
एसटीएफ इंचार्ज ने उसे फिर सरेंडर करने को कहा लेकिन उस बात को नजरअंदाज करते हुए इंद्रपाल ने पुलिस टीम के ऊपर एक राउंड फायर कर दिया जो पीएसआई सचिन की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगा।
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दो मर्डर कर चुका हूं, दो चार और कर दूंगा, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा इसलिए पीछे हट जाओ। ये धमकी एनकाउंटर से पहले आरोपी इंद्रपाल ने इंस्पेक्टर को दी थी। एसटीएफ इंचार्ज ने उसे फिर सरेंडर करने को कहा लेकिन उस बात को नजरअंदाज करते हुए इंद्रपाल ने पुलिस टीम के ऊपर एक राउंड फायर कर दिया जो पीएसआई सचिन की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगा।
इंचार्ज ने आत्मरक्षा में तीन राउंड फायर किए जो आरोपी के जा लगे और वह जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी को टीम की सहायता से पकड़ने का प्रयास किया तो उसने इंस्पेक्टर राकेश पर घायल अवस्था में फायर झोंक दिया। गोली उनकी बाजू पर जा लगी जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विजय सैनी के बेटे सुनील की हत्या की फिराक में था आरोपी
बहादुरगढ़ एसटीएफ के पीएसआई दीपक के द्वारा पुलिस में दी गई शिकायत में खुलासा हुआ है कि रोहतक के कसरैटी गांव निवासी इंद्रपाल विजय सैनी के बेटे सुनील सैनी की हत्या करने की फिराक में था, इसलिए वह रविवार को दुजाना आया था लेकिन उससे पहले उसका पुलिस से सामना हो गया और एनकाउंटर में मारा गया।
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराया गया पोस्टमार्टम
सोमवार को मजिस्ट्रेट की निगरानी में बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी का देर शाम गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम से पहले शव के एक्सरे भी कराए गए जिसमें तीन गोली लगने की पुष्टि हुई है हालांकि इंद्रपाल के शरीर में केवल एक ही गोली मिली है जबकि दो गोली आरपार हो गईं। एसडीएम बेरी रेणुका नांदल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। उनकी मौजूदगी में बोर्ड की टीम ने पोस्टमार्टम किया जिसकी वीडियोग्राफी भी करवाई गई। दुजाना पुलिस ने इंद्रपाल के चाचा के बयान पर कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के दो बच्चे, रिश्तेदार पहुंचे अस्पताल
मृतक के दो बच्चे हैं, जिसमें एक लड़का और एक लड़की है। सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए चुनिंदा रिश्तेदार ही सिविल अस्पताल पहुंचे। इसमें माता, मौसा, चाचा व अन्य रिश्तेदार शामिल थे। पुलिस ने चाचा के बयान पर कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
परिजन बोले, जैसा किया, वैसा हुआ
इस मामले में सिविल अस्पताल में आए हुए परिजन भी ज्यादा कुछ बोलने को तैयार नहीं थे। पुलिस और परिजनों के बीच हुए संवाद में परिजनों ने कहा कि इंद्रपाल ने जैसा दूसरों के साथ किया, उसके साथ भी वैसा ही हुआ है जिनको मारा, उनके भी बच्चे थे।
बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया गया था। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई है।-युद्धवीर सिंह, जांच अधिकारी, दुजाना थाना