सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police arrested four individuals, including a minor, from Mumbai in connection with the Dighal Jitendra murder

डीघल जितेंद्र हत्याकांड: पुलिस ने नाबालिग सहित चार को मुंबई से किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अमन को भी पकड़ा

Mayur Sharma मयूर शर्मा
Updated Mon, 15 Jun 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार

हत्याकांड का मुख्य आरोपी अमन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।

Police arrested four individuals, including a minor, from Mumbai in connection with the Dighal Jitendra murder
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

झज्जर के डीघल में हुए जितेंद्र हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री ने जानकारी देते हुए बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद तीन आरोपी मुंबई फरार हो गए थे। खुफिया जानकारी और टेक्निकल इनपुट मिलने के बाद मुंबई पुलिस ले संपर्क किया गया जिसके बाद आरोपियों को कुर्ला से गिरफ्तार कर लिया गया।


कमिश्नर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी विशाल, दिपांशू, एक नाबालिग और मुख्य आरोपी अमन उर्फ बंटी है। नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। वहीं, अमन, विशाल और दिपांशू को रिमांड पर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर डॉ. राजश्री ने बताया कि विशाल और नाबालिग आरोपी राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रहने वाले हैं और उन पर हत्या, फिरौती, किडनैपिंग जैसे 25 से ज्यादा मामले दर्ज है। 
विज्ञापन


ये था मामला: 

डीघल गांव में 2 जून की देर रात 50 वर्षीय विकलांग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान जितेंद्र पुत्र धर्मवीर निवासी डीघल के रूप में हुई। गांव के ही अमन नामक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

इससे पहले गांव में कुछ दिन पहले हुए साहिल उर्फ सोनू की हत्या का बदला लेने के लिए अमन ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी अमन मृतक जितेंद्र का भतीजा है।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed