सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   International Para Judo player and his brother-in-law turned out to be kidnappers of an innocent child, arrested

Jhajjar-Bahadurgarh News: अंतरराष्ट्रीय पैरा जूडो खिलाड़ी और उसका साला निकला मासूम का अपहर्ता, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
International Para Judo player and his brother-in-law turned out to be kidnappers of an innocent child, arrested
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बीडीएस नर्सिंग कॉलेज के संचालक अमरजीत फोगाट के 9 साल के बेटे हुनरजीत का अंतरराष्ट्रीय पैरा जूडो खिलाड़ी रोहतक के कंसाला निवासी मोनू ने अपहरण किया था। मोनू का साला बरानी गांव निवासी मनीष अमरजीत फोगाट की फर्नीचर की दुकान पर काम करता है। उसी ने अपहरण और फिरौती की साजिश रची थी। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय और एसटीएफ टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
Trending Videos

हरियाणा एसटीएफ के एसपी विक्रांत भूषण ने बहादुरगढ़ में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। बताया कि 4 मार्च को सुबह पौने 10 बजे थाना बेरी के बरानी गांव निवासी अमरजीत फोगाट के नौ वर्षीय बेटे हुनरजीत को अगवा कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस तत्परता से बच्चे की सकुशल बरामदगी में जुटी थी तभी अपहरणकर्ताओं ने हसनगढ़ में एक राहगीर का फोन छीनकर पीड़ित परिवार से पांच करोड़ की फिरौती मांगी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो राहगीर से फोन छीनने वाले की पीड़ित परिवार ने दुकान पर काम करने वाले मनीष के रूप में शिनाख्त की।
इसके बाद तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और रोहतक में दबिश देकर दोनों को रोहतक से गिरफ्तार कर बच्चा सकुशल बरामद कर लिया गया।
अपहरण के बाद मासूम को 9 घंटे तक इधर-उधर घुमाया
एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी बच्चे को करीब 9 घंटे तक अलग-अलग स्थानों पर घुमाते रहे। आरोपी पहले मासूम को बेरी से सांपला फिर हसनगढ़ और बाद में सोनीपत ले गए। इसी दौरान हसनगढ़ गांव में एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीनकर फिरौती मांगी। पूछताछ में पता चला है कि दोनों जीजा-साले ने पहली बार अपराध की दुनिया में कदम रखा था।
मोनू ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते हैं 11 मेडल
आरोपी मोनू पैरा जूडो का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुका है। वह वर्ष 2016 के ओलंपिक, 2019 के कॉमनवेल्थ गेम्स, 2021 में अजरबैजान में आयोजित प्रतियोगिता और 2023 के एशियन गेम्स में भी भाग ले चुका है। आरोपी मोनू ने राष्ट्रीय स्तर पर 11 गोल्ड मेडल के साथ दो ब्रॉन्ज और एक कांस्य पदक भी जीते हैं।
वर्जन-

-पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि इस अपहरण की साजिश में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं। दो अन्य आरोपी भागे हुए हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
-विक्रांत भूषण, एसपी एसटीएफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed