{"_id":"6a4525a729dd9546320962cf","slug":"kanishk-took-four-wickets-in-the-pataudi-trophy-cricket-match-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-136946-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पटौदी ट्रॉफी के क्रिकेट मैच में कनिष्क ने चार विकेट लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पटौदी ट्रॉफी के क्रिकेट मैच में कनिष्क ने चार विकेट लिए
Wed, 01 Jul 2026 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 01 Jul 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
01jjrp17- झज्जर। कनिष्क चौहान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। सिरसा और भिवानी की टीम के बीच खेले गए पटौदी ट्रॉफी के क्रिकेट मैच में सिरसा की टीम ने 150 रनाें से जीत दर्ज की। मैच में जिले के गांव कुलाना निवासी सिरसा टीम के कप्तान कनिष्क चौहान ने चार विकेट हासिल किए।
रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम ग्राउंड-ए में सिरसा और भिवानी की टीम के बीच पटौदी ट्रॉफी का क्रिकेट मैच खेला गया। भिवानी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिरसा की टीम ने निर्धारित 47 ओवरों में छह विकेट पर 220 रन बनाए।
इस दौरान बल्लेबाजी में कनिष्क कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। केवल छह रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भिवानी की टीम 29.5 ओवरों में 72 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान गेंदबाजी में कनिष्क चौहान ने आठ ओवरों में 20 रन देकर चार विकेट हासिल किए।