{"_id":"6a460e1318a61b20cd063033","slug":"video-bahadurgarh-esic-branch-manager-arrested-red-handed-while-accepting-a-bribe-of-rs40000-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ :- ईएसआईसी शाखा प्रबंधक 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ :- ईएसआईसी शाखा प्रबंधक 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बहादुरगढ़। कर्मचारी राज्य बीमा i निगम (ईएसआईसी) के बहादुरगढ़ शाखा प्रबंधक कुलदीप सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई भिवानी से आई एसीबी टीम ने इंस्पेक्टर जगजीत सिंह के नेतृत्व में की।
जानकारी के अनुसार, बहादुरगढ़ के कच्चा बाग निवासी मंजू के पति रोहताश एक फैक्ट्री में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत थे। करीब दो वर्ष पहले कार्य के दौरान हुए हादसे में वे अस्थायी रूप से दिव्यांग हो गए थे। उन्हें मिलने वाली अपंगता सहायता राशि करीब 2 लाख 40 हजार रुपये जारी करने के बदले शाखा प्रबंधक कुलदीप सिंह द्वारा 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।
पीड़िता मंजू ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी भिवानी से निरीक्षक जगजीत की टीम ने जाल बिछाया। वीरवार सुबह मंजू ने जैसे ही आरोपी को 40 हजार रुपये दिए, पहले से मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने उसे रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसीबी की टीम मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।