सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Made an identity in the industrial city of Bahadurgarh: Official

औद्योगिक नगरी बहादुरगढ़ में बनाई पहचान : पदाधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Made an identity in the industrial city of Bahadurgarh: Official
-फोटो 55 : बैठक में औद्योगिक विकास को लेकर चर्चा करते एसोसिएशन पदाधिकारी। स्रोत उद्यमी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जाखोदा स्थित बालाजी इंडस्ट्रीज एरिया में एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में औद्योगिक विकास और प्रदेश सरकार द्वारा अनियमित औद्योगिक क्षेत्रों को नियमित करने के लिए बनाई गई नई पॉलिसी के तहत आगामी पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया पर चर्चा हुई।
Trending Videos

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि बालाजी इंडस्ट्रीज एरिया ने औद्योगिक नगरी बहादुरगढ़ में अपनी विशेष पहचान बना ली है। क्षेत्र न केवल प्रदेश सरकार को राजस्व प्रदान कर रहा है बल्कि सैकड़ों बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के संरक्षक नरदेव दहिया, प्रधान सुरेश दलाल, महासचिव सरदार अमरीक सिंह, सह सचिव दीपक गुप्ता, उप प्रधान सुशील पारीक, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि बालाजी औद्योगिक क्षेत्र को वैध बनाने की प्रक्रिया पोर्टल के माध्यम से शुरू हो चुकी है।
बालाजी इंडस्ट्रीज एरिया में विभिन्न छोटी और मध्यम श्रेणी की इकाइयां संचालित हो रही हैं। इनमें प्लास्टिक, पैकेजिंग, स्टील, फर्नीचर और अन्य उत्पादन कार्य शामिल हैं। इन इकाइयों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
पदाधिकारियों ने कहा कि जैसे ही पॉलिसी के तहत पोर्टल चालू होगा, आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर दिया जाएगा। औपचारिक मान्यता मिलने के बाद क्षेत्र में सड़क, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी और बिजली जैसी आधारभूत सुविधाओं में सुधार संभव होगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि नियमितीकरण के बाद नए निवेशक आएंगे, नई इकाइयां स्थापित होंगी और औद्योगिक गतिविधियां तेज होंगी। इससे प्रदेश सरकार को अधिक राजस्व प्राप्त होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed