सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in Haryana

विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, तीन माह पहले हुई थी शादी

संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Mar 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार

तीन माह पहले 22 वर्षीय रानी की शादी हुई थी। विवाहिता ने ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। वहीं, मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। 

Married woman dies under suspicious circumstances in Haryana
मृतका और उसके परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शहर के पटेल नगर में 22 वर्षीय रानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रानी की शादी करीब तीन महीने पहले विशाल निवासी पटेल नगर से हुई थी। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या की है और मामले में निष्पक्ष जांच कर इंसाफ दिलाने की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। 
Trending Videos


परिजनों को सौंपा शव

पिता की शिकायत पर थाना सेक्टर-6 पुलिस ने घटना को हादसा मानते हुए कार्रवाई की है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका रानी के पिता लक्ष्मण और माता रविता निवासी गांव जोरासी, तावडू ने बताया कि उनकी बेटी रानी की शादी 5 दिसंबर को हुई थी। तीन महीने में वह केवल दो बार अपने मायके आई थी। पिता के मुताबिक 1 मार्च को रानी ने अपनी मां रविता से दोपहर करीब ढाई बजे फोन पर बात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता पिता ने मांगा इंसाफ 

वह अक्सर रोते हुए कहती थी, “मुझे लेने आ जाओ।” सोमवार रात उनके पास रानी के जेठ सचिन का फोन आया कि जल्दी बहादुरगढ़ पहुंचो। जब उन्होंने उनसे पूछा कि क्या हुआ है तो उन्होंने कारण नहीं बताया। बाद में उनके दामाद विशाल ने फोन पर बताया कि आपकी लड़की ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही परिजन सोमवार देर रात को बहादुरगढ़ पहुंचे। पिता का कहना है कि उनकी गुड़िया को इंसाफ मिलना चाहिए और पूरे मामले की गहन जांच होनी चाहिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उनका कहना है कि उनकी बेटी पढ़ी लिखी थी वह फांसी नहीं लगा सकती। उनकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने घटना को हादसा मानते हुए कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed