{"_id":"69a6c024d0a51497e0005ace","slug":"video-main-gates-of-temples-remained-closed-for-devotees-due-to-lunar-eclipse-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: चंद्र ग्रहण के कारण श्रद्धालुओं के लिए बंद रहे मंदिरों के मुख्य द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: चंद्र ग्रहण के कारण श्रद्धालुओं के लिए बंद रहे मंदिरों के मुख्य द्वार
साल का पहला चंद्रग्रहण मंगलवार को लगा। यह चंद्रग्रहण भारत में दर्शनीय है, इसलिए सूतक काल भी मान्य होगा। सूतक काल लगने पर भगवान के दर्शन नही किए जा सकते और न ही पूजा पाठ के कार्य किए जाते हैं। शहर के मंदिरों में चंद्र ग्रहण के कारण प्रातः काल के बाद धार्मिक कार्य नही किए जा सके। मान्यतानुसार ग्रहण के दौरान श्रद्धालुओं ने अपने घरों में तथा पुजारियों ने मंदिरों में मंत्र जाप किया। ग्रहण के दौरान प्रातः काल 6:20 बजे से मंदिरों के मुख्य द्वार बंद रहे।
सिद्ध बाबा कांशी गिरि महाराज मंदिर के पंडित पवन कौशिक ने बताया कि हिन्दू धर्म में ग्रहण को लेकर कुछ परंपराएं प्राचीन समय से चली आ रही हैं। ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ भोजन और सोने पर भी इसका असर पड़ता है। इन्ही परंपराओं में से एक परंपरा मन्दिर के द्वार बंद किए जाना है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस अवधि के दौरान मानसिक तौर पर पूजा पाठ और मंत्रों का जाप करना विशेष रूप से फलदायी होता है। चंद्र ग्रहण का सूतक नौ घंटे पहले ही लग गया है। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण काल साधना, जप और आत्मचिंतन का समय हैं।
देवेश शर्मा ने बताया कि ब्रह्मपूजा को विराम देकर आंतरिक एकाग्रता पर बल दिया जाता हैं। यही कारण है कि ग्रहण के दौरान मंदिरों के द्वार बंद किए जाते हैं और शुद्धिकरण के पश्चात ही नियमित पूजा-अर्चना शुरू होती है। जिसके कारण सूतक में मंदिरों के मुख्य द्वार बंद रहे और मंदिरों के द्वार ग्रहण समाप्त होने के बाद साफ-सफ़ाई और शुद्धिकरण के बाद खोले जाएंगे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।