{"_id":"69a6dbb3d5da3d97d503c1a1","slug":"video-rajya-sabha-mp-ramchandra-jangra-praises-haryana-budget-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: राज्यसभा सांसद रामचंंद्र जांगड़ा ने बजट को बताया किसान, युवा, महिला, मजदूर और गरीब वर्ग को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: राज्यसभा सांसद रामचंंद्र जांगड़ा ने बजट को बताया किसान, युवा, महिला, मजदूर और गरीब वर्ग को समर्पित
राज्यसभा सांसद रामचंंद्र जांगड़ा ने कहा कि नायब सरकार का बजट किसान, युवा, महिला, मजदूर और गरीब वर्ग को समर्पित है। यह बजट हरियाणा को “विकसित हरियाणा” बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।वह मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष बल दिया गया है, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा। जांगड़ा ने कहा कि यह बजट प्रदेश ही नहीं झज्जर जिले के विकास को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। प्रतिपक्ष नेता भूपेंद्र हुड्डा को कर्ज में ले जाने पर उन्होंने कहा कि विपक्ष ने हमेशा ही अच्छे कार्यों की आलोचना की है। इस बजट में नाममात्र का कर्ज बढ़ा है जबकि कांग्रेस सरकार ने जब सत्ता छोड़ी तो 12 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज था।उन्होंने कहा कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। इसी प्रकार गांवों के आधारभूत ढांचे में ऐतिहासिक निवेश, युवाओं के कौशल संवर्धन पर विशेष जोर, सड़कों व आधारभूत संरचना का विस्तार किया गया है। इसी प्रकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। झज्जर जिले में भी 100 से 200 बेड का अस्पताल किया जाएगा। नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लिया गया है। गरीब, पिछड़े व जरूरतमंद वर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है।
परिवहन कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, प्रदेश प्रवक्ता यशवीर राघव, जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला, रवि गुज्जर, रवींद्र गहलावत मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।