Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Devotees took charge of the service, cleaning the Chintpurni temple premises by sweeping and mopping themselves
{"_id":"69a6872e47103670a104b257","slug":"video-una-devotees-took-charge-of-the-service-cleaning-the-chintpurni-temple-premises-by-sweeping-and-mopping-themselves-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: श्रद्धालुओं ने संभाली सेवा की कमान, चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में खुद झाड़ू-पोछा लगाकर की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: श्रद्धालुओं ने संभाली सेवा की कमान, चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में खुद झाड़ू-पोछा लगाकर की सफाई
Ankesh Dogra
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:31 PM IST
Link Copied
पवित्र शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं की सेवा भावना का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। सुबह करीब छह बजे जब श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर परिसर का फर्श गंदा पड़ा हुआ है और ठीक तरह से साफ-सफाई नहीं हुई थी। ऐसे में श्रद्धालुओं ने किसी का इंतजार करने के बजाय स्वयं ही सेवा का बीड़ा उठा लिया। कुछ श्रद्धालुओं ने झाड़ू उठा ली तो कुछ ने पोछा लगाकर पूरे मंदिर परिसर के फर्श को साफ करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते कई श्रद्धालु इस सेवा कार्य में जुट गए और थोड़ी ही देर में मंदिर परिसर को साफ-सुथरा कर दिया गया। मंदिर में मौजूद लोगों ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं में अक्सर ऐसी सेवा भावना देखने को मिलती है। कई श्रद्धालु इसे मां की सेवा मानकर स्वेच्छा से सफाई, व्यवस्था और अन्य कार्यों में सहयोग करते हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा की गई इस सेवा को देखकर वहां मौजूद लोगों ने भी उनकी सराहना की। श्रद्धालुओं का कहना था कि मां के दरबार में सेवा करने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता और मंदिर को साफ-सुथरा रखना भी सभी की जिम्मेदारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।