{"_id":"6a844af04da28459860d899b","slug":"video-car-and-pickup-collide-near-baduhi-five-pilgrims-injured-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बड़ूही के पास कार-पिकअप में टक्कर, पांच श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बड़ूही के पास कार-पिकअप में टक्कर, पांच श्रद्धालु घायल
उपमंडल अंब के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग ऊना-धर्मशाला पर दिलवां पंचायत के पास मंगलवार को कार और पिकअप वाहन के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार एक व्यक्ति बुरी तरह फंस गया, जिसे कटर की मदद से कार को काटकर बाहर निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग रेलवे स्टेशन अंब के समीप रहने वाले बताए जा रहे हैं और अंब की ओर जा रहे थे। वहीं पिकअप वाहन में सवार लोग माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद नयनादेवी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। पिकअप सवार श्रद्धालु अमृतसर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार चालक ने अचानक वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और कार विपरीत दिशा में जाकर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा और सड़क पर वाहनों की कतार लग गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।