{"_id":"6a83fd1855bc928add0bc6d1","slug":"video-bus-stop-in-mohali-in-a-dilapidated-state-passengers-troubled-by-filth-and-stench-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोहाली में बस स्टाप बदहाल, गंदगी और बदबू से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में बस स्टाप बदहाल, गंदगी और बदबू से यात्री परेशान
मोहाली के विभिन्न फेज-1 से लेकर 9 तक में बनाए गए बस स्टाप इन दिनों अव्यवस्था का शिकार हैं। फेज-1, 2, 3 समेत कई स्थानों पर बस स्टाप के आसपास गंदगी के ढेर लगे हैं। यहां सफाई व्यवस्था नियमित नहीं होने के कारण बदबू का आलम बना हुआ है। यात्रियों को बस का इंतजार करने के साथ-साथ गंदगी और दुर्गंध के बीच खड़े होने को मजबूर होना पड़ रहा है।
बस स्टाप यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए हैं, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं का ही अभाव है। बारिश के दिनों में समस्या बढ़ जाती है। दुर्गंध के कारण आसपास से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी होती है।
रूट चार्ट नहीं होने से बढ़ी परेशानी
फेज-2 में बने बस स्टाप पर यात्रियों की सबसे बड़ी परेशानी रूट चार्ट को लेकर है। बस स्टाप पर अभी तक बसों के रूट और समय की जानकारी देने वाले चार्ट नहीं लगाए गए हैं। इससे शहर से बाहर या दूसरे फेज में जाने वाले यात्रियों को बस के रूट की जानकारी के लिए चालकों-परिचालकों या आसपास के लोगों से पूछना पड़ता है। फेज-2 बस स्टैंड से सफर करने वाले राजेश कुमार, सुनील सिंह ने बताया कि बसों की जानकारी रूट चार्ट नहीं होने के कारण नहीं मिल रही है। इस कारण परेशानी होती है।
यात्रियों सुनीत , सुखविंदर ने मांग की है कि सभी बस स्टाप पर नियमित सफाई करवाई जाए। साथ ही प्रत्येक बस स्टैंड पर प्रमुख रूटों और बसों के समय की जानकारी वाला रूट चार्ट लगाया जाए। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और उन्हें बस के इंतजार में अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। लोगों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।