{"_id":"6a844afd14b69fb0410bfbcc","slug":"car-and-pickup-collide-near-baduhi-five-pilgrims-injured-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: बड़ूही के पास कार-पिकअप में टक्कर, श्रद्धालु सहित पांच घायल, कटर से गाड़ी को काटकर निकाला व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: बड़ूही के पास कार-पिकअप में टक्कर, श्रद्धालु सहित पांच घायल, कटर से गाड़ी को काटकर निकाला व्यक्ति
Tue, 18 Aug 2026 05:37 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ूही (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ूही (ऊना)।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 18 Aug 2026 05:37 PM IST
सार
ऊना जिले के उपमंडल अंब के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग ऊना-धर्मशाला पर दिलवां पंचायत के पास मंगलवार को कार और पिकअप वाहन के बीच भीषण टक्कर हो गई।
विज्ञापन
बड़ूही के पास कार-पिकअप में टक्कर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल अंब के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग ऊना-धर्मशाला पर दिलवां पंचायत के पास मंगलवार को कार और पिकअप वाहन के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार एक व्यक्ति बुरी तरह फंस गया, जिसे कटर की मदद से कार को काटकर बाहर निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग रेलवे स्टेशन अंब के समीप रहने वाले बताए जा रहे हैं और अंब की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
वहीं पिकअप वाहन में सवार लोग माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद नयनादेवी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। पिकअप सवार श्रद्धालु अमृतसर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार चालक ने अचानक वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और कार विपरीत दिशा में जाकर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा और सड़क पर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, दुकानदार और राहगीर घटनास्थल पर पहुंच गए तथा घायलों को वाहनों से बाहर निकालने और अस्पताल पहुंचाने में मदद की। एक घायल को कटर से कार काटकर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।