{"_id":"69a686687691b5c853017984","slug":"video-bjps-pandit-deendayal-upadhyay-zonal-training-workshop-begins-in-amritsar-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में भाजपा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जोनल सिखलाई कार्यशाला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में भाजपा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जोनल सिखलाई कार्यशाला शुरू
अमृतसर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जोनल सिखलाई कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने भाजपा की नीतियों और विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
श्वेत मलिक ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद की भावना को सर्वोपरि मानकर कार्य करती है, जबकि कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।
कार्यशाला के दौरान संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।