{"_id":"69a8fae618392949230427e3","slug":"video-police-found-the-child-who-was-kidnapped-from-jhajjar-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर से अपहरण किए हुए बच्चे को पुलिस ने ढूंढ निकाला, रोहतक से मिला मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर से अपहरण किए हुए बच्चे को पुलिस ने ढूंढ निकाला, रोहतक से मिला मासूम
गांव बरानी में बुधवार सुबह बच्चे के अपहरण मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चे को रोहतक से ढूंढ लिया है। एसटीएफ और झज्जर पुलिस की 12 टीमों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर बच्चे को ढूंढ निकाला है। फिलहाल पुलिस बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांव बरानी चौक के पास से बीडीएम नर्सिंग संस्थान के मालिक के बेटे का अज्ञात आरोपियों ने अपहरण कर लिया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी लगाकर सर्च अभियान शुरू किया और जांच शुरू की।
देर रात बच्चा रोहतक में मिला। डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित ढूंढ लिया गया है और मेडिकल जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को मामले में अहम सुराग मिले हैं और आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस का दावा है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। बच्चे का अपहरण क्यों किया गया, अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।