{"_id":"69a93aaf8e1905d4ca011f34","slug":"video-kavyotsav-organized-in-honor-of-folk-poet-jagbir-kaushik-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: लोककवि जगबीर कौशिक के सम्मान में भव्य काव्योत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: लोककवि जगबीर कौशिक के सम्मान में भव्य काव्योत्सव
हरियाणवी लोककवि जगबीर कौशिक के सम्मान में बैंक कॉलोनी में भव्य काव्योत्सव का आयोजन किया गया। अपना काव्य मंच की संयोजिका रजनीश के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नित्यानंद नवीन के सानिध्य में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों ने भाग लिया और काव्य रस का भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात क्षेत्र के लगभग 15 प्रतिष्ठित कवियों ने मंच पर अपनी रचनाओं का पाठ कर वातावरण को काव्यमय बना दिया। हास्य, श्रृंगार और ओज से परिपूर्ण रचनाओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। फागुन की मस्ती से जुड़ी कविताओं ने जहां समां बांधा, वहीं कई कवियों ने लोक-साहित्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।
गोष्ठी में डॉ. मनजीत भारतीय, शिव ओम शिव, विरेंद्र कौशिक, राजकुमार गाइड, वेद भारती, अर्चना झा, सुरेश कौशिक, संदीप शर्मा बावरा, मोहित कौशिक, कौशल समीर, मुकेश व्यास और मुन्ना दिल्लेरी सहित अन्य कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। सभी अतिथि कवियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जगबीर कौशिक ने भी अपनी प्रतिनिधि रचनाएं सुनाईं। उनकी प्रस्तुति पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मंच संचालन कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।