{"_id":"69a8fe59caacf923f10b0764","slug":"a-young-man-died-in-a-road-accident-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: स्कॉर्पियो की बाइक से टक्कर, नाहरा-नाहरी पुल के पास हुआ हादसा, एक शख्स की मौत और दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: स्कॉर्पियो की बाइक से टक्कर, नाहरा-नाहरी पुल के पास हुआ हादसा, एक शख्स की मौत और दूसरा घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 05 Mar 2026 09:24 AM IST
विज्ञापन
सार
नाहरा-नाहरी पुल के पास स्कॉर्पियो कार की एक बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार अपने दोस्त के साथ दिल्ली जा रहा था।
Accident Demo
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
विस्तार
शहर के सोनीपत रोड पर नाहरा-नाहरी पुल के पास गुरुवार सुबह स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
Trending Videos
मृतक की पहचान बराही निवासी 35 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। राजेश पुत्र करतार अपनी बाइक पर सुबह करीब साढ़े 5 बजे अपने दोस्त सुभाष नगर निवासी अरुण पुत्र रतिराम के साथ दिल्ली की ओर जा रहे थे। जब वे नाहरा-नाहरी पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक राजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।