{"_id":"69a94602601a0b14690934af","slug":"video-people-expressed-anger-over-the-dead-cattle-in-nandishala-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: नंदीशाला में मृत गोवंश को लेकर लोगों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: नंदीशाला में मृत गोवंश को लेकर लोगों ने जताया रोष
बहादुरगढ़ में खेल विभाग की जमीन पर संचालित नंदीशाला में मृत गोवंश खुले में पड़े मिलने से लोगों में भारी रोष फैल गया। आरोप है कि कई दिनों तक मृत पशुओं का अंतिम संस्कार नहीं किया गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में बदबू फैल गई और लोगों का जीना दूभर हो गया। रात के समय बदबू से परेशान कॉलोनीवासी नंदीशाला पहुंचे और वहां के हालात देखकर हंगामा किया। लोगों ने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
स्थानीय महिलाओं और वार्ड पार्षद ने नंदीशाला को खेल स्टेडियम के लिए आरक्षित भूमि से हटाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि नंदीशाला बिना किसी लिखित अनुमति के संचालित की जा रही है। संचालकों ने स्वीकार किया कि वर्ष 2022 में तत्कालीन एसडीएम की मौखिक अनुमति से इसे शुरू किया गया था।
गौधन सेवा समिति के प्रधान रमेश राठी ने सफाई देते हुए कहा कि होली के चलते कर्मचारी छुट्टी पर थे, जिस कारण अंतिम संस्कार में देरी हुई। हालांकि विरोध के बाद मृत गोवंश का विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अब प्रशासन पर जमीन खाली करवाने और नंदीशाला को अन्यत्र शिफ्ट करने का दबाव बढ़ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।