सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   My Bharat Jhajjar will distribute sports kits to active youth clubs

Jhajjar-Bahadurgarh News: सक्रिय युवा मंडलों को खेल किट वितरित करेगा माय भारत झज्जर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
My Bharat Jhajjar will distribute sports kits to active youth clubs
web -
विज्ञापन
झज्जर। माय भारत झज्जर की तरफ से जिले के सक्रिय युवा मंडलों को खेल किट वितरित की जाएंगी। इसमें विभिन्न खेल सामग्रियां जैसे फुटबॉल, वालीबॉल, हैंडबॉल, नेट, स्किपिंग रोप व एयर पंप शामिल हैं। जिला युवा अधिकारी बृजेश कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।
Trending Videos

इसके साथ ही प्रत्येक किट में खेलो भारत नीति 2025 की पुस्तिका भी उपलब्ध कराई जाएगी जिससे युवा खेल नीति और उससे जुड़े अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। इच्छुक युवा मंडल 16 मार्च तक माय भारत झज्जर कार्यालय में संपर्क कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त आवेदनों के आधार पर सक्रिय युवा मंडलों का चयन किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी बृजेश कौशिक ने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed