{"_id":"6a65063d2d935f7506082da4","slug":"neet-exam-system-should-be-made-transparent-sushil-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-137873-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए : सुशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए : सुशील
विज्ञापन
25jjrp11- छोटूराम धर्मशाला में आयोजित आप कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष डॉ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि नीट परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि युवाओं का विश्वास बहाल हो सके। वह शनिवार को छोटूराम धर्मशाला में आयोजित हनुमान चालीसा कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मुनीमपुर की घटना पर दुख जताते हुए जिले में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस और बेहतर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की। कार्यक्रम की शुरुआत सर छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से हुई। इसके बाद हनुमान चालीसा पाठ और राम मंदिर चंदा घोटाले के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र नागल, हरीश कुमार, नीरज सिलाना, जसवंत मास्टर और सुमित्रा नागल मौजूद रहे।
संगठन का किया विस्तार
इस अवसर पर संगठन के विस्तार को गति देते हुए जिले में विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। प्रदीप धनखड़ (रईया) को युवा जिला अध्यक्ष, डॉ. रविंद्र राज्याण एवं चंद्रमोहन को जिला प्रवक्ता, शैलेश कांगड़ा को एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, नरेश वाल्मीकि को एससी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष, सुनील मातनहेल को एससी प्रकोष्ठ जिला सचिव, सोनू मीर को एससी प्रकोष्ठ जिला सह-सचिव, मंगल चौहान को जिला उपाध्यक्ष, हैप्पी लोहचब को जिला संगठन मंत्री, धर्मेंद्र पांचाल को ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, सुरेंद्र बाबेपुर को किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष तथा एडवोकेट जोगिंद्र तंवर को लीगल सेल जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।